IPS विवाद में होगी बड़ी कार्रवाई, सीएम खट्टर ने दिए संकेत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुष्कर्म के एक मामले को लेकर दो आईपीएस अधिकारियों के बीच हुए विवाद पर सरकार ने सख्त रुख अपना लिया है।
दोनों में से किसी पर भले ही अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई हो लेकिन सरकार ने पुलिस आयुक्त के खासमखास एसीपी और उनके कार्यकारी अधिकारी राजेश कुमार का तबादला करके बदलाव के संकेत दे दिए हैं।
शुक्रवार शाम सिविल लाइन्स स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्टहाउस में पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने पहली बार इस विवाद को लेकर मुंह खोला।
सीएम बोले- होगी सख्त कार्रवाई
उन्होंने कहा कि जो भी गलत होगा सरकार उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी। किसी को बचाया नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस महानिदेशक-क्राइम को सात दिन के भीतर जांच करने को कहा गया है।
इस रिपोर्ट के आधार पर निर्णय लिया जाएगा। एसीपी राजेश कुमार का तबादला होने के बाद पुलिस आयुक्त नवदीप सिंह विर्क और संयुक्त पुलिस आयुक्त भारती अरोड़ा दोनों के खेमे में सन्नाटा पसरा हुआ है।
माना जा रहा था कि मुख्यमंत्री अपनी गुड़गांव यात्रा के दौरान दोनों आईपीएस अधिकारियों के विवाद पर कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं मगर उन्होंने जांच रिपोर्ट का इंतजार होने की बात कह कर सात दिन का और समय लगने की बात कही है।