सड़क हादसे में एक परिवार के 6 लोगों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार भले ही सड़क हादसों को रोकने के लिए कितने ही नियम बनाए लेकिन दिल्ली में तेज रफ्तार का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है।
ऐसी ही एक घटना बृहस्पतिवार देर रात राजधानी दिल्ली के बदरपुर टोल फ्लाईओवर में सामने आई जिसमें तेज रफ्तार के कहर ने 6 जिंदगियां ले लीं।
गौरतलब है कि दिल्ली के बदरपुर इलाके में बीती देर रात एक ट्रक और कार में इतनी तेज टक्कर हुई कि एक ही परिवार के 6 लोगों ने अपनी जिंदगियां गंवा दीं।
5 की मौके पर मौत
जानकारी के अनुसार अलीगांव के आगे बदरपुर टोल फ्लाईओवर पर रात करीब 12 बजे वैगन-आर कार और ट्रक में भिड़ंत हुई। इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में एक ही परिवार के कुल 6 लोगों की मौत हुई जिनमें एक की मौत अस्पताल में हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी तो ये भी है कि मृत 6 लोगों में से 4 बिहार के रहने वाले थे जबकि एक अलीगढ़ का रहने वाला था। ये सभी दिल्ली में रहने वाले अपने एक रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे।