{"_id":"5bb40b38867a554f1d43c4f8","slug":"bicycle-book-from-mobile-app-in-jnu-vc-started-this-service-on-gandhi-jayanti","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: जेएनयू कुलपति ने गांधी जयंती पर मोबाइल ऐप आधारित साइकिल सेवा की शुरुआत की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: जेएनयू कुलपति ने गांधी जयंती पर मोबाइल ऐप आधारित साइकिल सेवा की शुरुआत की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 03 Oct 2018 05:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में यातायात की समस्या को दूर करने व स्वच्छ पर्यावरण के लिए मोबाइल ऐप आधारित साइकिल सेवा शुरू की गई। जेएनयू कुलपति प्रो जगदीश कुमार ने गांधी जयंती पर साइकिल चलाकर इस सेवा की शुरुआत की। छात्र व कर्मचारी इस सेवा का लाभ 30 मिनट तक फ्री में ले सकेंगे, जबकि इसके बाद प्रत्येक 15 मिनट के लिए 1 रुपये 18 पैसे चुकाने होंगे।
विज्ञापन
कैंपस में इस सेवा का लाभ देने के लिए आठ स्टैंड बनाए गए हैं। भविष्य में स्टैंड की संख्या बढ़ाकर 10 की जाएगी। सेवा का लाभ छात्रों व कर्मचारियों के साथ-साथ उनके परिवार के कर्मचारी भी उठा सकेंगे। सेवा का लाभ लेने के लिए मोबाइल पर ऐप डाउनलोड करना होगा। ग्रीनोल्यूशन कंपनी द्वारा इस सेवा को चलाया गया है।
विज्ञापन
इस मौके पर एक स्वच्छता अभियान कार्यक्रम भी चलाया गया। इसमें 28 छात्रों ने हिस्सा लिया। उन्होंने 100 घंटों की सफाई से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न इलाकों में साफ-सफाई की। इस मौके पर कुलपति ने प्रितेश कुमार की टीम को 30 हजार रुपये, गौरव कुमार की टीम को 20 हजार व शाइस्ता खान की टीम को 10 हजार रुपये का इनाम प्रदान किया।
विज्ञापन