{"_id":"5d5ff0228ebc3e0142325318","slug":"bhim-army-warns-bharat-bandh-if-ravidas-temple-not-build-in-ten-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः 10 दिन में मंदिर नहीं बना तो होगा बड़ा आंदोलन, भीम आर्मी ने दी भारत बंद करने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः 10 दिन में मंदिर नहीं बना तो होगा बड़ा आंदोलन, भीम आर्मी ने दी भारत बंद करने की चेतावनी
Fri, 23 Aug 2019 07:46 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 23 Aug 2019 07:46 PM IST
विज्ञापन
ravidas temple tughlaqabad
- फोटो : कुमार संजय
भीम आर्मी के नेताओं ने केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि दस दिन में गुरु रविदास मंदिर फिर से नहीं बनाया गया तो बड़ा आंदोलन होगा। भारत बंद किया जाएगा। उन्होंने 25 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय धिक्कार दिवस मनाने की घोषणा की है।
तुगलकाबाद बवाल मामले में भीम आर्मी ने 95 प्रदर्शनकारियों को रिहा करने की मांग की है। भीमसेना के प्रमुख एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण तब तक जमानत नहीं लेंगे जब तक सभी कार्यकर्ताओं को जेल से रिहा नहीं किया जाता। सेना नेताओं ने रविदास मंदिर तोड़े जाने और आंदोलनकारियों पर हुए पुलिस जुल्म के खिलाफ 25 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय धिक्कार दिवस मनाने की घोषणा की है।
ये भी पढ़ेंः संत रविदास मंदिर मामला- लंबी बहस के बाद आप विधायक ने पेश किया प्रस्ताव, इनपर मिली मंजूरी
विज्ञापन
भीम सेना के नेताओं ने शुक्रवार को दिल्ली के वूमेन क्लब में एक प्रेस वार्ता आयोजित की। प्रेस वार्ता में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव कमल सिंह वालिया ने कहा कि भीमसेना केंद्र सरकार को दस दिन का समय देती है। अगर दस दिन में रविदास गुरुधर मंदिर नहीं बनवाया गया, तो भारत बंद बुलाकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। मंदिर नहीं बनने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
कमल सिंह वालिया ने कहा कि तुगलकाबाद बवाल के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है। केंद्र सरकार ने पुलिस के जरिए प्रदर्शनकारियों के बीच शरारती तत्व घुसा दिए है। इन शरारती तत्वों ने रविदास मार्ग पर कारों में तोडफ़ोड़ व आगजनी की। सरकारी एजेंसियों व मनुवादी सरकार ने ये बवाल करवाया है। भीम सेना के कार्यकर्ता व अन्य राज्यों से आए लोग अपना प्रदर्शन शांतिपूर्ण कर रहे थे। उन्होंने दावा किया कि भीम सेना के कार्यकर्ताओं ने तुगलकाबाद में तोडफ़ोड़ नहीं की।
ये भी पढ़ेंः तस्वीरें: जय भीम की हुंकार के बीच लगे मंदिर वहीं बनाएंगे के नारे, गाड़ियों में तोड़फोड़, लाठीचार्ज