फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bhim army chief Chandrashekhar support Delhi meerut expressway kaam roko andolan stopped in muradnagar while going meerut

'दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का काम रोको' आंदोलन को मिला चंद्रशेखर का समर्थन, पुलिस ने मुरादनगर से वापस लौटाया

Thu, 11 Jun 2020 01:59 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, मुरादनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादनगर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 11 Jun 2020 01:59 PM IST
सार

- 11 जून को किसानों ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे का काम रोकने का किया है एलान
- आंदोलन में शामिल होने को निकले थे चंद्रशेखर, मुरादनगर में रोका

विज्ञापन
Bhim army chief Chandrashekhar support Delhi meerut expressway kaam roko andolan stopped in muradnagar while going meerut
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर को मुरादनगर में रोका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमीन के मुआवजे को लेकर आंदोलनरत दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे से प्रभावित किसानों के आंदोलन में भीम आर्मी प्रमुख और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर भी कूद गए हैं। 11 जून यानी आज किसानों के 'दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे का काम रोको' आंदोलन में भाग लेने जा रहे चंद्रशेखर को पुलिस ने मुरादनगर में ही रोक लिया। 

विज्ञापन


करीब एक घंटे की जद्दोजहद के बाद पुलिस ने चंद्रशेखर को वापस दिल्ली भेज दिया। चंद्रशेखर ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की आवाज दबाने का काम कर रही है। वहीं, भोजपुर के गांव मुरादाबाद में किसान आंदोलन है। किसान एक परियोजना एक मुआवजे की मांग पर अड़े हुए हैं। एडीएम फाइनेंस और एसपी ग्रामीण किसानों से वार्ता कर रहे हैं।
विज्ञापन


आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय कोर टीम के सदस्य व किसान नेता सत्यपाल चौधरी ने बताया कि जिला प्रशासन के वायदों से मुकरने से दुखी किसानों ने विभिन्न राजनीतिक दलों के मुखिया से समर्थन की गुहार लगाई थी। आंदोलन में समर्थन की चिट्ठी आजाद समाज पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर के पास भी पहुंची। किसानों की बात को उन्होंने गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सप्रेस-वे के चलते अपनी जमीन खो चुके किसानों की मदद करने की उन्होंने बात कही है। चंद्रशेखर ने किसानों व क्षेत्र के लोगों द्वारा सड़क निर्माण कार्य बंद कराने को अपना समर्थन देते हुए आंदोलन में शामिल होने का आश्वासन दिया जिसके लिए वह मेरठ जा रहे थे लेकिन उन्हें और उनके साथियों को बीच में ही रोक लिया गया है। अब वह प्रशासन ने आगे जाने की अनुमति मांग रहे हैं।


चंद्रशेखर ने कहा कि किसानों और मजदूरों की लड़ाई में वह सड़कों पर उतरेंगे। उन्होंने किसानों को बार-बार आश्वासन देकर टरकाने की कठोर निंदा की। बता दें कि किसानों के इस आंदोलन को रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी भी समर्थन दे चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed