फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bharat Scouts and Guides to host 15th Asia Pacific

Delhi NCR News: 15वें एशिया पैसिफिक की मेजबानी करेगा भारत स्काउट्स एवं गाइड्स

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 08:41 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स इंडिया 15वें एशिया पैसिफिक की मेजबानी करने जा रहा है। यह कार्यक्रम 19 से लेकर 23 अगस्त तक नई दिल्ली स्थित लीला एम्बियंस कन्वेंशन होटल में किया जाएगा। वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ गर्ल गाइड्स एंड गर्ल स्काउट्स (डब्ल्यूएजीजीजीएस) हर तीन साल बाद आयोजित किया जाता है। इस सम्मेलन में इस बार 22 सदस्य संगठनों से 199 प्रतिनिधि व्यक्तिगत रूप से शामिल होंगे।
विज्ञापन

गर्ल गाइड्स ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश गर्ल गाइड्स एसोसिएशन, ब्रुनेई दारुस्सलाम गर्ल गाइड्स एसोसिएशन, कंबोडिया गर्ल गाइड्स एसोसिएशन, फिजी गर्ल गाइड्स एसोसिएशन, हांगकांग गर्ल गाइड्स एसोसिएशन, द भारत स्काउट्स एंड गाइड्स, जापान गर्ल स्काउट्स, किरिबाती गर्ल गाइड्स एसोसिएशन, कोरिया गर्ल स्काउट्स, मलेशिया गर्ल गाइड्स एसोसिएशन, मालदीव्स गर्ल गाइड्स एसोसिएशन, मंगोलिया गर्ल स्काउट्स एसोसिएशन, म्यांमार गर्ल गाइड्स, नेपाल स्काउट्स, न्यूजीलैंड गर्ल गाइडिंग, फिलीपींस गर्ल स्काउट्स, सिंगापुर गर्ल गाइड्स, सोलोमन आइलैंड्स गर्ल गाइड्स एसोसिएशन, श्रीलंका गर्ल गाइड्स एसोसिएशन, ताइवान गर्ल स्काउट्स और थाईलैंड गर्ल गाइड्स सम्मेलन में भाग लेंगी। पांच दिवसीय सम्मेलन में ऐसे क्षेत्रीय रणनीतियों के विकास पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा जो विशेष रूप से लड़कियों और युवा महिलाओं की बदलती परिस्थितियों के अनुरूप हों। इसका उद्देश्य ऐसे कार्यक्रमों और नीतियों का सह-निर्माण करना है, जो समावेशिता, दृढ़ता, नवाचार और नेतृत्व को बढ़ावा दें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed