{"_id":"5c4cc582bdec224ba94b65e9","slug":"bharat-parv-started-in-red-fort","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाल किले में शुरू हुआ भारत पर्व, 12 से रात 10 बजे लोग उठा सकेंगे लुत्फ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाल किले में शुरू हुआ भारत पर्व, 12 से रात 10 बजे लोग उठा सकेंगे लुत्फ
Sun, 27 Jan 2019 02:09 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 27 Jan 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
लाल किले पर लगाया गया स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की प्रतिमा
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात में सरदार वल्लभभाई पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ की एक प्रतिकृति यहां लाल किले पर पर्यटन मंत्रालय द्वारा आयोजित भारत पर्व में आकर्षण का मुख्य केंद्र है।
विज्ञापन
छह दिवसीय कार्यक्रम का चौथा संस्करण शनिवार को शुरु हुआ। पर्यटन मंत्रालय अन्य केंद्रीय मंत्रालयों तथा राज्य सरकारों के साथ मिलकर इस कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है।
विज्ञापन
एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘‘इस साल आकर्षण का मुख्य केंद्र शिल्पकार श्री राम वनजी सुत्तार द्वारा बनाई स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की प्रतिकृति और एक गांधी ग्राम रहा जिसमें दस चित्रकार ‘महात्मा गांधी की विचारधारा’ की थीम पर तस्वीरें बनाएंगे।’’
विज्ञापन
भारत पर्व हर दिन दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक लोगों के लिए खुला रहेगा और इसमें प्रवेश निशुल्क होगा। हालांकि आगंतुकों को एक पहचान पत्र लाना होगा।