फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत बंदः राहुल ने क्यों चढ़ाया बापू की समाधि पर जल और 'कंकड़', जानें इसके पीछे की वजह

Mon, 10 Sep 2018 01:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 10 Sep 2018 01:42 PM IST
विज्ञापन
bharat bandh rahul gandhi offers ganga jal stone of kailash mansarovar to gandhi samadhi at rajghat
rahul gandhi
कांग्रेस व अन्य विपक्षी पार्टियों द्वारा बुलाए गए भारत बंद में शामिल होने से पहले राहुल गांधी ने महात्मा गांधी की समाधि पर जाकर बापू का आशीर्वाद लिया। लेकिन इस बीच राहुल गांधी ने कुछ ऐसा किया जो चर्चा में आ गया। राजघाट जाकर राहुल गांधी ने पहले तो बापू की समाधि पर पुष्प अर्पित किए फिर उन्होंने एक बोतल में भरा जल और कंकड़ भी बापू की समाधि पर चढ़ाया। राहुल ने ऐसा क्यों किया इसके पीछे बहुत खास वजह है, तस्वीरों में जानें कारण...
bharat bandh rahul gandhi offers ganga jal stone of kailash mansarovar to gandhi samadhi at rajghat
rahul gandhi
भारत बंद का मार्च निकालने से पहले राहुल गांधी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं संग राजघाट पहुंचे। गुलाम नबी आजाद, अशोक गहलोत और अन्य बड़े नेता राहुल के साथ रहे। गांधी समाधि पर पहुंचकर पहले तो राहुल गांधी ने पुष्प अर्पित किए। इसके बाद कैमरों की नजर उनपर तब ठिठक गई जब उन्होंने अपनी दाईं जेब से एक छोटी सी बोतल निकाली। उसी बोतल में पानी भरा था।
bharat bandh rahul gandhi offers ganga jal stone of kailash mansarovar to gandhi samadhi at rajghat
rahul gandhi
उस बोतल का ढक्कन खोलकर राहुल गांधी ने उसका जल बापू की समाधि पर चढ़ा दिया। बता दें कि यह जल राहुल मानसरोवर से लेकर आए हैं। दरअसल बीते दिनों राहुल गांधी मानसरोवर की यात्रा पर गए थे जहां से वह भोले बाबा का पवित्र जल लेकर आए हैं। इस जल को बेहद पावन माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
bharat bandh rahul gandhi offers ganga jal stone of kailash mansarovar to gandhi samadhi at rajghat
rahul gandhi
राहुल यहीं नहीं रुके उन्होंने अपनी बाईं जेब से एक 'कंकड़' निकाला और उसे भी समाधि पर चढ़ा दिया। मान्यता है कि कैलाश पर्वत के हर कंकड़ में शंकर का वास होता है। तो इसी मान्यता के तहत राहुल भी अपनी कैलाश मानसरोवर यात्रा से शिवरूपी कंकड़ लाए थे जो उन्होंने बापू की समाधि पर चढ़ा दिया।
विज्ञापन
rahul gandhi
ये सब करके राहुल गांधी ने एक तो अपनी मानसरोवर यात्रा पर उठ रहे तमाम सवालों पर विराम लगा दिया। साथ ही जानकारों का ये भी मानना है कि उन्होंने ये करके दिखाया है कि वह पक्के हिंदू हैं और हिंदू मान्यताओं और विचारधारा का वह किस तरह खयाल रखते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed