फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bharat and Andi will perform in entertainment ke liye kuch bhi karega

टीवी के रिएलिटी शो में दिखेंगे फरीदाबाद के ये होनहार

Mon, 30 Jun 2014 12:23 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव/अमर उजाला, फरीदाबाद
दीपाली श्रीवास्तव/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 30 Jun 2014 12:23 PM IST
विज्ञापन
Bharat and Andi will perform in entertainment ke liye kuch bhi karega

फरीदाबादव की पर्वतीय कॉलोनी निवासी एंडी और भारत जल्द ही सोनी चैनल पर प्रसारित रिएलिटी शो ‘एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा’ में लोगों का मनोरंजन करते दिखाई देंगे।

विज्ञापन


दिल्ली में हुए ऑडिशन में दोनों को चयन हुआ है। जुलाई में दोनों ही मुबंई जाकर नृत्य की हिप ऑप विधा का प्रदर्शन करेंगे।

बता दें कि एंडी और भारत दोनों चचेरे भाई हैं। नृत्य में दोनों की रूचि इतनी है कि घंटों इंटरनेट पर बैठकर भारतीय नृत्य के साथ ही विभिन्न देशों के डांस के स्टेप सीखते हैं। रविवार को फरीदाबाद में शुरू हुए राहगीरी में भी दोनों की मंच पर प्रस्तुति को हर किसी ने सराहा।
विज्ञापन


इन्होंने पर्वतीय कॉलोनी स्थित केबी स्कूल से 12वीं की पढ़ाई पूरी की है और बीकॉम में डीएवी शताब्दी कॉलेज में प्रवेश लेने की तैयारी कर रहे हैं। एंडी ने बताया कि तीन वर्ष से कई कार्यक्रमों और रियलिटी शो में भी अपना हुनर दिखा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों का सपना भविष्य में कोरियोग्राफर बनकर देश को नृत्य के क्षेत्र में विश्व पटल पर लाना है। एंडी और भारत ने कहा कि बिना परिवार के सहयोग के आगे नहीं बढ़ सकते।  दोनों शहर के युवाओं को नृत्य की बारीकियां भी सीखा रहे हैं।


पहले भी मचा चुके हैं धूम
एंडी और भारत कलर्स पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम चक धूम-धूम में अपने नृत्य से लोगों को लुभा चुके हैं तो वहीं एक टीवी चैनल के प्राइम टाइम ‘टिकट टू बॉलीवुड’ में भी हिस्सा लेकर दोनों ने फरीदाबाद का नाम रोशन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed