{"_id":"5d2a59278ebc3e6d16352081","slug":"bhagyashree-said-dhoni-had-some-cricket-left-should-t-take-retirement","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोनी में बची है क्रिकेट, अभी न लें संन्यास, बोलीं भाग्यश्री ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोनी में बची है क्रिकेट, अभी न लें संन्यास, बोलीं भाग्यश्री
Sun, 14 Jul 2019 03:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा
राहुल कुमार, गाजियाबाद
राहुल कुमार, गाजियाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 14 Jul 2019 03:50 AM IST
विज्ञापन
भाग्यश्री
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांडव नगर स्थित श्रीनाथ प्लेस में चल रहे दो दिवसीय विभावरी मेले के कार्यक्रम में शनिवार को बॉलीवुड की अभिनेत्री भाग्यश्री पहुंचीं। उन्होंने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि क्रिकेट विश्वकप में टीम इंडिया भले ही हार गई हो, लेकिन उन्होंने देश की जनता का दिल जीत लिया है। उन्होंने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बारे में कहा कि उन्हें अभी संन्यास नहीं लेना चाहिए। उनके अंदर अभी बहुत क्रिकेट बची है।
विज्ञापन
भाग्यश्री ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि लोग लगातार सोशल साइट्स पर महेंद्र सिंह धोनी पर संन्यास लेने का दबाव बना रहे हैं, लेकिन लोग यह नहीं जानते कि धोनी देश के लिए कितने महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। सेमीफाइनल मुकाबले में भी धोनी के क्रीज पर रहने के कारण ही भारत जीत की दहलीज तक पहुंचा था।
विज्ञापन
वह बात अलग है कि जडेजा और धोनी के आउट होने के कारण टीम मैच हार गई। लेकिन इस बीच टीम इंडिया ने पूरे देशवासियों का दिल जीत लिया है। भाग्यश्री ने कहा कि टीम इंडिया क्रिकेट के दीवानों की नजर में हमेशा चैंपियन रहेगी। वहीं, उन्होंने गाजियाबाद आने पर कहा कि वह पहली बार यहां आई हैं।
विज्ञापन
कार से सफर के दौरान देखा कि यह शहर बहुत सुंदर है और साफ सुथरा भी है। बॉलीवुड के बारे में कहा कि उनका बेटा अभिमन्यु जल्द ही मर्द को दर्द नहीं होता फिल्म में दिखाई देगा।
बिग बॉस के अगले सीजन में जाने के बारे में कहा उन्होंने इस बारे में कुछ सोचा नहीं है। वह एक बड़े घराने से हैं और अपनी निजी जिंदगी किसी के साथ शेयर करना नहीं चाहती हैं।