फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bhagwat said, Sangh was always ahead to remove the sufferings of the public

भागवत ने कहा, जनता के दुख-दर्द दूर करने के लिए हमेशा आगे रहा संघ

Thu, 12 Nov 2020 04:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 12 Nov 2020 04:32 AM IST
विज्ञापन
Bhagwat said, Sangh was always ahead to remove the sufferings of the public
सरसंघचालक मोहन भागवत - फोटो : amar ujala

आरएसएस के उत्तरी क्षेत्र के पदाधिकारियों की बुधवार को सेक्टर-9 स्थित सिद्देश्वर स्कूल में दो दिवसीय बैठक शुरू हुई। सरसंघ चालक डॉ. मोहनराव भागवत ने बैठक की शुरुआत की। डॉ. भागवत ने कहा कि देश को आगे बढ़ाने और जनता के दुख दर्द दूर करने के लिए संघ हमेशा आगे रहा है। बैठक में उत्तरी क्षेत्र के समस्त राज्यों के पदाधिकारियों ने कोरोना काल में स्वयंसेवकों की ओर से किए गए कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक में उत्तरी क्षेत्र के 43 पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया था, इनमें से एक पदाधिकारी बैठक में नहीं आए।

विज्ञापन


बैठक में संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहनराव भागवत के अलावा सरकार्यवाह सुरेश भैया जी जोशी भी उपस्थित हुए। उनके समक्ष उत्तरी क्षेत्र के जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, पंजाब, दिल्ली व हरियाणा के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल के 42 सदस्यों ने बारी-बारी से अपने क्षेत्र की रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने कोरोना से प्रभावित जन जीवन, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन, स्वदेशी आदि विषयों पर किए गए कार्यों के बारे में बताया।
विज्ञापन


डॉ. मोहनराव भागवत ने कहा कि वर्तमान में विश्व के साथ-साथ अपना देश भी कोरोना की चपेट में आया हुआ है। अभी तक संघ ने कोरोना काल में देश वासियों की हरसंभव मदद की है। संघ को इसी तरह भविष्य में भी कार्य करना है। गौरतलब है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की कार्य पद्धति में प्रतिवर्ष नित्यप्रति चल रहे अपने कार्यों की समीक्षा व आगामी कार्यों की योजना के लिए कार्यकारी मंडल की नियमित बैठक दिवाली के समीप होती है। इसमें प्रांत संघचालक, कार्यवाह, प्रचारक व ऊपर के दायित्व वाले कार्यकर्ता उपस्थित रहते हैं। इसी कड़ी में गुरुग्राम में संघ की बैठक हुई है। संघ प्रमुख बैठक के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को आगामी वर्ष के दौरान किए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed