फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bhagwant mann replaces dharamvir gandhi as the leader of aap in parliament

AAP के कदम से धर्मवीर गांधी भी हुए साइड

Tue, 21 Apr 2015 06:22 PM IST
Updated Tue, 21 Apr 2015 06:22 PM IST
विज्ञापन
Bhagwant mann replaces dharamvir gandhi as the leader of aap in parliament

आम आदमी पार्टी ने चार बागी नेताओं को साइडलाइन करने के बाद धरमवीर गांधी को भी किनारे लगा दिया है। अब तक संसद में आम आदमी पार्टी के चार सांसदों का नेतृत्व कर रहे धरमवीर गांधी से उनका कार्यभार वापस ले लिया गया है।

विज्ञापन


संसद में अब पार्टी के चार सांसदों का नेतृत्व धरवीर गांधी की जगह केजरीवाल कैंप के करीबी माने जाने वाले भगवंत मान करेंगे। गौरतलब है कि धरमवीर गांधी ने आप के चारों बागी नेताओं के खिलाफ की गई कार्रवाई का खुलकर विरोध किया था।

विज्ञापन

केजरीवाल ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिख की अनुशंसा

Bhagwant mann replaces dharamvir gandhi as the leader of aap in parliament

बता दें कि पंजाब के पटियाला से आम आदमी पार्टी के सांसद धरमवीर गांधी ने पार्टी के नेताओं योगेंद्र यादव, प्रशांत भूषण को पार्टी के अहम पदों से हटाए जाने के बाद इस बात का जमकर विरोध किया था।

इस विरोध के बाद से ही यह तय माना जा रहा था ‌बागियों के हक में उठाया गया धरमवीर गांधी का स्वर उनके लिए आफत जरूर ला सकता है और कुछ ऐसा ही हुआ।

मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार आप संयोजक केजरीवाल की तरफ से लोकसभा अध्यक्ष को भेजी गई। चिट्ठी में उन्होंने धरमवीर गांधी की जगह संगरूर से सांसद भगवंत मान को पार्टी की ओर से नेता बनाने की अनुशंसा की है।

गौरतलब है कि इसे लोस अध्यक्ष ने स्वीकार भी कर लिया है। मालूम हो कि लोकसभा में आप के चारों सांसद पंजाब से ही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed