फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bhagwadgita maha yagya organised in Golf links Ghaziabad

गाजियाबाद: गोल्फलिंक्स में भगवद्गीता महायज्ञ का आयोजन, श्रद्धालुओं ने माना गीता पढ़ना रिटायरमेंट का कार्य नहीं

Sat, 26 Dec 2020 04:31 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 26 Dec 2020 04:31 PM IST
विज्ञापन
Bhagwadgita maha yagya organised in Golf links Ghaziabad
महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने लिया भाग - फोटो : अमर उजाला
भगवद्गीता भगवान श्रीकृष्ण द्वारा दिया गया उपदेश केवल अर्जुन मात्र के लिए नहीं, बल्कि पूरे जनसमाज के लिए है। इसे जगद्गुरू श्रीप्रभुपाद ने यथारूप में पेश किया और उनके अनुयायी आज भी इस ग्रंथ को जगह-जगह पहुंचाने के लिए कार्यरत हैं। 
विज्ञापन


मोक्षदा एकादशी को गीता जयंती के रूप में मनाया जाता है। शुक्रवार को इस उपलक्ष्य में लैंडक्राफ्ट गोल्फलिंक्स में भगवद्गीता महायज्ञ के भव्य समारोह का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने इस यज्ञ में आकर हिस्सा लिया। लगभग 5500 साल पुराने इस साहित्य को फिर से श्लोक सहित पढ़कर यज्ञ में आहूति दी गई। 
विज्ञापन




गाजियाबाद की जानीमानी हस्तियों ने इस कार्यक्रम में शिरकत की। गोविंद मोहन दास ने आज के समय में गीता क्यों उपयोगी है, इसका फायदा बताया और लोगों को नित्य गीता पढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि भगवद्गीता इंसान की जिंदगी का मैन्युअल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे पढ़कर हम बेहतर जीवन जीना सीख सकते हैं। उन्होंने बताया कि गीता पढ़ना रिटायरमेंट का कार्य नहीं है। बल्कि इसे हमेशा पढ़ना चाहिए। सभी श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक इस ग्रंथ को अपने जीवन में उतारने का निश्चय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed