Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Benefits of schemes from both the Central and Delhi governments will be available on a single platform close to home.

Delhi NCR News: घर के पास एक ही मंच पर केंद्र व दिल्ली सरकार की योजनाओं का मिलेगा लाभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 08:20 PM IST
विज्ञापन
18 से 20 जून तक 42 जगहों पर लगेंगे जन कल्याण शिविर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्लीवासियों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ अब उनके घर के नजदीक मिलेगा। दिल्ली सरकार 18 से 20 जून तक राजधानी के 42 स्थानों पर जन कल्याण शिविर लगाने जा रही है, जहां केंद्र और दिल्ली सरकार की विभिन्न योजनाओं से जुड़ी सुविधाएं एक ही मंच पर उपलब्ध कराई जाएंगी।

शिविरों में आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, आधार पंजीकरण, ई-श्रम कार्ड, जन धन खाता, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, स्टार्टअप इंडिया और एमएसएमई ऋण जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से जुड़ी जानकारी भी दी जाएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि इन शिविरों का उद्देश्य शासन को जनता के द्वार तक पहुंचाना है। शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे और नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। सभी शिविर सुबह 10 से शाम 5 बजे तक संचालित होंगे।
विज्ञापन


महिलाओं और बुजुर्गों के लिए विशेष व्यवस्था
सरकार ने महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और कमजोर वर्गों के लिए विशेष सुविधाओं की व्यवस्था की है। शिविरों में मातृ वंदना योजना, लाडली योजना, पेंशन योजनाओं के रिकॉर्ड अपडेट, अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण योजनाओं की जानकारी और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों व बीपीएल परिवारों के लिए आयुष्मान कार्ड बनाने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय सेवाओं का भी होगा निपटारा
नागरिक दिल्ली जल बोर्ड के जल कनेक्शन नियमितीकरण, गृह कर और पीएम-उदय योजना से जुड़े मामलों का भी समाधान करा सकेंगे। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी शिविर में पहुंचकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed