फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Being patient rest in district hospital in noida

मरीज बनकर जिला अस्पताल में आराम फरमाते हैं रेहड़ी पटरी वाले

Fri, 21 Dec 2018 03:42 AM IST
vivek shukla नेहा शर्मा, अमर उजाला, नोएडा
नेहा शर्मा, अमर उजाला, नोएडा Published by: vivek shukla Updated Fri, 21 Dec 2018 03:42 AM IST
विज्ञापन
Being patient rest in district hospital in noida
सांकेतिक तस्वीर

जिला अस्पताल का स्टाफ इन दिनों चोरों और रेहड़ी पटरी वालों से परेशान है। दरअसल रेहड़ी पटरी वाले मरीज बनकर खाली पड़े बेडों पर आकर सो जाते हैं। हालत यह है कि इनकी वजह से अस्पताल प्रशासन को मरीजों के वार्ड खाली करते ही ताला लगाना पड़ रहा है। अस्पताल के मेडिसिन वार्ड में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला है।

विज्ञापन


स्टाफ का कहना है कि महिला वार्ड हमेशा भरा रहता है। इस वजह से बाहर से आकर कोई बेड पर लेट नहीं पाता है। लेकिन मेडिसिन वार्ड में बाहर से रेहड़ी वाले या आसपास के लोग लेट जाते हैं। इस वजह से ताला लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बाहरी लोगों का अस्पताल में आराम फरमाने के पीछे कारण यह भी है कि वार्ड में ठंड नहीं लगती है। समय पर खाना भी मुफ्त में मिल जाता है। मेडिसिन वार्ड में भर्ती मरीजों का आंकड़ा कम हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोग मौका पाकर मरीजों के खाली बेड पर आकर सो जाते हैं। ऐसे में जब स्टाफ आता है तो लगता है कि मरीज सोया हुआ है। फाइल चेक करने पर पता चलता है कि यह मरीज नहीं बल्कि बाहरी हैं। ऐसे में अचानक से कोई मरीज आ जाए तो परेशानी हो सकती है। 

बेड के पहिए और बल्ब कर रहे चोरी 

खास बात यह है कि मरीज बनकर आने वाले बाहरी लोग बेड के नीचे लगे पहिये और बाथरूम से टोटियां व बल्ब चुराकर ले जाते हैं। मेडिसिन वार्ड के स्टाफ ने बताया कि मजबूरी में उन्हें वार्ड बंद करना पड़ रहा है। 

जबरदस्ती करना पड़ रहा डिस्चार्ज 
अस्पताल में ऐसे कई मरीज आते हैं जो भर्ती होने के बाद ठीक होने पर भी डिस्चार्ज नहीं होना चाहते हैं। डिस्चार्ज करने पर लड़ाई शुरू कर देते हैं। यह कई बार हंगामा कर चुके हैं। 

सीएमएस डॉक्टर अजेय अग्रवाल ने बताया कि मेडिसिन वार्ड में मरीजों की संख्या बहुत कम हो गई है। इस वजह से बाहर से बंद किए हो सकते हैं। हालांकि, इस बात की जानकारी नहीं है कि वार्ड में ताले लगाए गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed