{"_id":"57d162ef4f1c1bbc0a3177b6","slug":"began-to-appear-in-the-city-polythene-free-market-reforms","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में दिखने लगा पॉलिथीन मुक्त अभियान का असर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में दिखने लगा पॉलिथीन मुक्त अभियान का असर
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 09 Sep 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
पालीथिन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में पॉलिथीन मुक्त अभियान का असर दिखने लगा है। अभियान शुरू होने के बाद से 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने अपने अभिभावकों को पॉलिथीन का इस्तेमाल नहीं करने और कपड़े का थैला प्रयोग करने का संकल्प दिलाया है।
विज्ञापन
बता दें कि नगर निगम व जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत पॉलिथीन मुक्त अभियान चलाया जा रहा है।
निगमायुक्त टीएल सत्यप्रकाश ने बताया कि छात्रों ने अपने अभिभावकों को कपड़े के थैले का इस्तेमाल करने के प्रति जागरूक कर लिया है। जोकि काफी सकारात्मक है।
विज्ञापन
नगर निगम व रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा जिला कारागार भोंडसी के सहयोग से 50 हजार से अधिक कपड़े के थैले स्कूली बच्चों के साथ-साथ आमजन तक पहुंचाये जा रहे हैं।
विज्ञापन
नगर निगम व जिला प्रशासन का प्रयास है कि सभी विभिन्न स्वयं सहायता समूहों को नए सिरे से संगठित कर उन्हें कपड़े के थैले बनाने का काम दिया जाए।
जिससे कि जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सके। निगमायुक्त ने सभी से अपील की है कि वह पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य और स्वच्छता के लिए पॉलिथीन का इस्तेमाल बंद कर दें।