फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Before Rakshabandhan sister saved brother life by donating liver

मुकेश की हालत अब ठीक है: रक्षाबंधन से पहले बहन ने लीवर दान कर बचाई भाई की जान, मरीज के अंग हो गए थे फेल

Sun, 18 Aug 2024 06:15 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 18 Aug 2024 06:15 PM IST
सार

दक्षिणी दिल्ली स्थिति निजी अस्पताल में 43 वर्षीय भाई मुकेश अत्याधिक कमजोरी, पेट में सूजन और बार-बार इंटरनल ब्लीडिंग से परेशान होकर आया था। मरीज की हालत काफी खराब थी। वह चलने में असमर्थ था। शरीर में कमजोरी बढ़ गई थी।

विज्ञापन
Before Rakshabandhan sister saved brother life by donating liver
बहन ने किया भाई को लीवर दान - फोटो : iStock

विस्तार

रक्षाबंधन से पहले बहन ने अपने भाई को लीवर देकर उनकी जान बचाई। भाई लंबे समय से सिरोसिस से पीड़ित था। समस्या बढ़ने के बाद रोगी की जान बचाने के लिए अंग प्रत्यारोपण के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा। ऐसे में अंग देने में बहन आगे आई। प्रत्यारोपण के बाद मरीज और उनकी बहन स्वस्थ हैं।

विज्ञापन

दक्षिणी दिल्ली स्थिति निजी अस्पताल में 43 वर्षीय भाई मुकेश अत्याधिक कमजोरी, पेट में सूजन और बार-बार इंटरनल ब्लीडिंग से परेशान होकर आया था। मरीज की हालत काफी खराब थी। वह चलने में असमर्थ था। शरीर में कमजोरी बढ़ गई थी। पैरों में सूजन के साथ मरीज को पीलिया हो गया था। यहां जांच के बाद मरीज में सिरोसिस का पता चला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल के सर्जन डॉ. मनोज गुप्ता ने बताया कि मरीज की स्थिति खराब थी। उसकी जान बचाने के लिए अंग प्रत्यारोपण ही एक विकल्प था। परिवार को अंगदान के लिए कहा गया। मरीज के परिवार में उनकी वृद्ध मां और उनकी बड़ी बहन थी। अंगदान करने के लिए देहरादून निवासी उनकी बहन ने कोई हिचकिचाहट नहीं की। जब डॉक्टरों ने उपचार योजना को लेकर बहन से चर्चा की तो उन्होंने कहा कि वह अपने भाई को बचाना चाहती हैं।

विज्ञापन

उन्होंने खुद दाता बनने के लिए आवश्यक परीक्षण कराने पर जोर दिया। पूरी जांच के बाद अंगदान की तैयारी की गई। लीवर प्रत्यारोपण के बाद मरीज और उसकी बहन स्वस्थ है। मरीज की स्थिति तेजी से सुधरी और उन्हें सर्जरी के दो सप्ताह बाद छुट्टी दे दी गई। उनकी बहन, जिन्हें सात दिनों के बाद छुट्टी दे दी गई। 

डॉ. मनोज ने कहा कि रक्षा बंधन में भाई अपने बहन की रक्षा का वचन देता है, लेकिन इस केस में बड़ी बहन ने अपने भाई को लीवर का हिस्सा देकर उसकी जिंदगी बचाई। मुकेश की हालत पहले से काफी बेहतर है। उसे विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है। ताकि भविष्य में फिर से कोई समस्या न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed