फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Before his death the young man ran along the neck cut in half.

दर्दनाक मौत से पहले आधी कटी गर्दन के साथ भागता रहा युवक

Mon, 25 May 2015 04:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 25 May 2015 04:35 PM IST
विज्ञापन
Before his death the young man ran along the neck cut in half.

नौ व 10 वर्ष की उम्र बच्चों की अठखेलियां करने की होती है, मगर इस उम्र के दो बच्चों ने ऐसी वारदात को अंजाम दे दिया कि देखने वालों के भी रोंगटे खड़े हो गए। इन दोनों बच्चों ने बीयर की बोतल से एक युवक की गर्दन काट दी।

विज्ञापन


आधी कटी गर्दन के साथ युवक काफी देर तक दौड़ता रहा था। युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले को लेकर दो थाना पुलिस आपस में इलाके को लेकर लड़ती रहीं।
विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के मुताबिक संजय कॉलोनी ओखला-फेस-दो निवासी संजय (22) कालकाजी मंदिर पर दुकान लगाता था। शुक्रवार शाम को उसने शराब पी ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोविंदपुरी में आचार्य नरेंद्र देव कॉलेज के पास उसे दो परिचित राम (9, बदला नाम) व श्याम (10, बदला नाम) मिल गए। संजय की राम से किसी बात पर कहासुनी हो गई और संजय ने राम को गाली दे दी।

मौत का मंजर देखकर सहम गए लोग

Before his death the young man ran along the neck cut in half.

गाली देने पर राम व श्याम दोनों आगबबूला हो गए। श्याम ने पास में पड़ी बीयर की बोतल को उठाया और उसे तोड़कर संजय की गर्दन में घुसा दिया। इससे संजय की गर्दन काफी हद तक कट गई थी। राम ने उसे पीछे से पकड़ लिया था।

कटी हुई गर्दन के साथ वह दौड़ता रहा और आनंदमयी मार्ग पर जाकर गिर पड़ा। यहां पर किसी राहगीर ने पुलिस को सूचना दे दी कि सड़क दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया।


युवक को एम्स के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आनंदमयी मार्ग ओखला थाना इलाके का
है इसलिए पहले मामले की जांच ओखला थाना पुलिस कर रही थी। जांच में पुलिस को पता लगा कि झगड़ा आचार्य नरेंद्र देव कॉलेज के पास गोविंदपुरी थाना में हुआ था।

बाद में मामले की जांच गोविंदपुरी थाना पुलिस को दे दी गई। गोविंदपुरी थाना पुलिस ने दोनों नाबालिगों को पकड़ लिया है। उनको शनिवार को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में पेश किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed