फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   beef Dish over in 45 minutes Kerala house canteen

बढ़ी मांग: केरल भवन में 45 मिनट में खत्म हो गई बफैलो डिश

Wed, 28 Oct 2015 09:34 PM IST
Updated Wed, 28 Oct 2015 09:34 PM IST
विज्ञापन
beef Dish over in 45 minutes Kerala house canteen

‘बीफ’ पर मचे विवाद के बीच केरल भवन की कैंटीन के मेन्यू में बुधवार को दोबारा यह डिश शामिल हो गई। हालांकि, इस बार मलयाली भाषा की जगह इसमें अंग्रेजी में बफैलो डिश लिखा गया है।

विज्ञापन


केरल के मुख्यमंत्री ओमन चांडी के दखल के बाद नया मेन्यू तैयार किया गया। खास बात यह कि बुधवार को कैंटीन में आने वाले ज्यादातर मांसाहारी लोगों ने बीफ की मांग की।
विज्ञापन


जिससे 45 मिनट में ही डिश कैंटीन से खत्म हो गई। इसके बाद लोगों को चिकन या फिश करी जैसे नॉनवेज व्यंजनों से ही संतुष्ट होना पड़ा।

कैंटीन में अपने मेन्यू से ‘बीफ’ हटा दिया था

beef Dish over in 45 minutes Kerala house canteen

दरअसल, सोमवार शाम को दिल्ली पुलिस के छापा मारने के बाद कैंटीन में अपने मेन्यू से ‘बीफ’ हटा दिया था। मंगलवार दिन भर कैंटीन में इसकी बिक्री नहीं हुई। सभी विपक्षी दलों ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई की निंदा करते हुए केंद्र सरकार को भी कटघरे में खड़ा किया।


वहीं, केरल के सांसदों ने केरल भवन में प्रदर्शन भी किया। इस मामले में केरल भवन की सफाई दी थी कि कैंटीन में प्रतिबंधित मांस नहीं परोसा जाता।

वहीं, केरल के मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने भी इस मामले में दखल देते हुये प्रधानमंत्री को एक चिट्ठी लिखी। इतना ही नहीं, चांडी ने आदेश दिया था कि मेन्यू में इस डिश को जोड़ा जाए। इसके बाद कैंटीन में इस डिश पर सियासी तड़का लगने के बाद बुधवार को दोबारा इसकी बिक्री शुरू हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed