फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   What made Kejriwal King of Delhi

इस वजह से केजरीवाल बने दिल्ली के सिकंदर

Wed, 11 Feb 2015 03:27 PM IST
Updated Wed, 11 Feb 2015 03:27 PM IST
विज्ञापन
What made Kejriwal King of Delhi

ठीक एक साल पहले अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के सीएम पद से इस्तीफा दिया था। तब तत्कालीन विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने केजरीवाल को भगोड़े दूल्हे का तमगा दिया था।

विज्ञापन


भगोड़ा होने का यह तमगा सभी दलों ने हमला करने के लिए अपना लिया। केजरीवाल तक ही नहीं बल्कि इसकी आलोचना उनके परिवार को भी झेलनी पड़ी। मगर केजरीवाल ने इस तमगे को अपनी ताकत बनाया। दिल्ली की जनता ने उन्हें पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता की चाभी सौंप दी।
विज्ञापन


केजरीवाल 14 फरवरी 2014 को सीएम पद से इस्तीफा देकर लोकसभा चुनाव में कूद गए थे। दिल्ली छोड़ने के बाद राजनीतिक विरोधियों ने उन्हें भगोड़े का तमगा दे दिया। यह कहा जाने लगा कि वह सरकार चलाने में नाकाम रहे। जनता की उम्मीदों को पूरा नहीं करने के कारण डरकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोधियों ने इसे इस तरह प्रचारित किया गया कि इसका असर परिजनों पर भी पड़ा। स्कूल में उनके बच्चों को, घर से बाहर निकलने पर उनके माता पिता तक को आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा। यही नहीं इस दौरान सरकारी नौकरी में उनकी पत्नी को भी कई समस्याओं से दो चार होना पड़ा। नगर निगम में डेपुटेशन की पोस्ट पर आने में भी सत्ताधारी दल की नाराजगी अधिकारियों के सामने आई थी।

आलोचनाओं से नहीं मानी हार और बने सिकंदर

What made Kejriwal King of Delhi

केजरीवाल ने अपने पूर्व के कई इंटरव्यू में इसका भारीमन से जिक्र भी किया। मगर इन आलोचनाओं के बीच उन्होंने हार नहीं मानी। अपने लक्ष्य को लेकर जिद्दी व्यक्तित्व के माने जाने वाले केजरीवाल ने उस भगोड़े के तमगे को ही अपनी ताकत बना लिया। भगोड़े तमगे वाले उसी अरविंद को दिल्लीवालों ने फिर उसी गद्दी पर इतनी ताकत के साथ बिठा दिया जिसकी उम्मीद विरोधियों को तो छोड़ो उनकी पार्टी को भी नहीं थी। अब उनके सामने विरोधी भी नहीं बचे हैं।

केजरीवाल के बारे में अनसुना
केजरीवाल का जन्म 16 अगस्त 1968 को हुआ था। उनका जन्म कृष्ण जन्माष्टमी के दिन हुआ था तो उनके परिवार के लोग उन्हें कृष्णा कहकर बुलाते थे। वह पहले डॉक्टर बनना चाहते थे मगर बाद में उन्होंने आईआईटी खड़गपुर से इंजीनियरिंग की। निजी कंपनियों में काम करने के बाद इंडियन रेवेन्यू सर्विसेज में काम किया। इसी दौरान परिवर्तन योजना के तहत भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई शुरू की। फिर नौकरी छोड़कर जनचेतना, भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई शुरू की। आरटीआई को लागू कराने में सक्रिय भूमिका निभाई। फिर अन्ना के साथ मिलकर जन लोकपाल को लेकर आंदोलन किया।

इस दौरान कांग्रेस नेताओं की ओर से बार-बार यह कहना की जनलोकपाल लाना है तो राजनीति में आए सरकार बनाए और अपना जनलोकपाल लागू करें। कांग्रेस के व्यंग्य के रूप में कही गई इस बात को सुनकर केजरीवाल का मन बदला। वह आम आदमी पार्टी के साथ सामने आए। अपनी ताकत इतनी बढ़ाई की आज दिल्ली जहां पर कांग्रेस ने 15 साल राज किया। वहां कांग्रेस मुक्त सरकार बना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed