काटजू के शब्द बने मुसीबत दर्ज हुई शिकायत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गो हत्या पर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश मार्कंडेय काटजू के अपने ब्लॉग में दिए बयान से आहत एक कंप्यूटर इंजीनियर ने उत्तम नगर थाने में उनके खिलाफ शिकायत देकर मामला दर्ज करने की मांग की है।
शिकायतकर्ता ने भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और दिल्ली पुलिस आयुक्त को भी शिकायत भेजकर काटजू के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के मुताबिक द्वारका मोड़ निवासी रजनीश कुमार त्रिपाठी पेशे से कंप्यूटर इंजीनियर हैं और गोहत्या पर प्रतिबंध लगाने के पक्षधर हैं।
रजनीश ने गत 7 अप्रैल को उत्तम नगर थाने में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश मार्कंडेय काटजू के खिलाफ एक शिकायत दी है। इसमें उनका कहना है कि मार्कंडेय काटजू के ब्लॉग पर दिए गए बयान से वह काफी आहत हैं। उनके ब्लॉग में दिया गया बयान एक हिंदी समाचार पत्र में 6 अप्रैल को छपा था।
क्या था बयान जिस पर दर्ज हुई शिकायत
इस ब्लॉग में उन्होंने कहा कि गोहत्या पर प्रतिबंध लगाना लोकतंत्र के खिलाफ है। साथ ही प्रतिबंध को राजनीतिक कदम बताया। रजनीश का कहना है कि उनके इस बयान से वह काफी आहत हुए हैं जिसमें उन्होंने कहा कि उन्हें गोमांस खाने में कुछ भी गलत नहीं दिखता है।
दुनिया में अधिकतर लोग गोमांस खाते हैं। क्या वे सभी पापी लोग हैं। उनके मुताबिक गोमांस सस्ते प्रोटीन का स्रोत है। काटजू कहते हैं कि वह गोमांस खाते हैं और खाते रहेंगे।
पत्नी और रिश्तेदार रूढ़िवादी हिंदू हैं इसलिए उनका सम्मान करते हुए वह गोमांस को बाहर ही खाते हैं। वहीं, पश्चिम जिला के पुलिस उपायुक्त पुष्पेंद्र कुमार का कहना है कि इस तरह की शिकायत की बात उनके संज्ञान में नहीं है।