फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Be alert for the next three days, the temp likely 3 degrees

अगले तीन दिन हो जाएं सतर्क, पारा 3 डिग्री दर्ज होने की संभावना

Tue, 10 Jan 2017 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 10 Jan 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
Be alert for the next three days, the temp likely 3 degrees
FILE PHOTO - फोटो : अमर उजाला
उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में चल रही शुष्क हवा ने पारा गिरा दिया है। न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट के कारण राजस्थान के फलौदी में माइनस 0.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री नीचे 17.8 डिग्री दर्ज किया गया। हवा में नमी की मात्रा 52-100 फीसदी के बीच रही।
विज्ञापन



जम्मू-कश्मीर में कई जगह बर्फबारी हुई, हिमाचल प्रदेश और यूपी में कहीं-कहीं बारिश हुई। इससे दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई। दिल्ली-एनसीआर के न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। लोधी रोड केन्द्र पर न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि सफदरजंग में 5.2 डिग्री रहा जो इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही।
विज्ञापन



दिनभर चली ठंडी हवा के कारण अधिकतम तापमान भी सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। दिल्ली-एनसीआर की बात करें तो अधिकतम तापमान दिल्ली में 17.8 डिग्री, फरीदाबाद में 17.4 डिग्री और नोएडा में 17 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को न्यूनतम तापमान दिल्ली के लोधी रोड केंद्र पर 3.4 डिग्री दर्ज किया गया तो सफदरजंग केंद्र पर 5.2 डिग्री रहा। हिंडन में 4.1 डिग्री तो नोएडा में 9.8 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ जगह पड़ेगा पाला

Be alert for the next three days, the temp likely 3 degrees
pala, cold wave - फोटो : अमर उजाला

मौसम वैज्ञानिक रविंद्र विषेन के अनुसार अगले तीन दिन पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली व पश्चिम यूपी में शीतलहर तो कुछ जगह गंभीर शीतलहर चलेगी। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान में इस दौरान कुछ जगह सुबह पाला (घास या फसल पर बर्फ जमना) भी पड़ेगा। 11 से 13 जनवरी के बीच कुछ जगह शीतलहर चलेगी।


तो वहीं 15-16 जनवरी को दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में कुछ जगह बादलों की आवाजाही बनेगी, लेकिन बारिश की संभावना न के बराबर है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट आएगी तो अधिकतम तापमान भी 2-3 डिग्री तक गिरेगा। अगले पांच दिन सुबह के समय मध्यम कोहरा भी मैदानी इलाकों में रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed