फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BBC telecast of Nirbhaya rape documentary is a case of defiance: Government

डॉक्यूमेंट्री दिखाने पर BBC को नोटिस

Fri, 06 Mar 2015 07:25 AM IST
Updated Fri, 06 Mar 2015 07:25 AM IST
विज्ञापन
BBC telecast of Nirbhaya rape documentary is a case of defiance: Government

निर्भया गैंगरेप मामले पर बनी डॉक्यूमेंट्री पर विवाद अब चरम पर पहुंच गया है। एक तरफ भारत सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए डॉक्यूमेंट्री के प्रसारण रोक लगाने की बात कही, तो बीबीसी ने तय समय से पहले ही इसे प्रसारित कर दिया।

विज्ञापन


अब भारत सरकार ने बीबीसी के इस प्रसारण को लेकर कानूनी नोटिस जारी कर दिया है। गौरतलब है कि भारत सरकार की ओर से कड़ा रुख इख्तियार करने के बावजूद बीबीसी ने निर्भया कांड पर बनी डॉक्यूमेंट्री को बीबीसी ने चार चैनलों पर दिखाया गया।
विज्ञापन


हालांकि बीबीसी ने अभी भारत में इसका प्रसारण नहीं किया है। भारत सरकार दावा कर रही थी कि निर्भया कांड पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री, जिसमें दोषी का साक्षात्कार भी है, का विदेश में भी प्रसारण नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन बुधवार को भारत सरकार के कड़े रूख के बाद बीबीसी ने इसे प्रसारित करने के लिए तय समयसीमा से पहले ही प्रसारित कर दिया। इस मामले पर बीबीसी ने कहा है कि फिल्म में इस मुद्दे की अहमियत और मुद्दे की जिम्मेदारी के साथ दिखाया गया है।

पीड़िता के परिवार वालों के प्रसारण से नहीं है ऐतराज

BBC telecast of Nirbhaya rape documentary is a case of defiance: Government

असल में बीबीसी ने इस डॉक्यूमेंट्री के प्रसारण के लिए पहले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस यानि आठ मार्च को प्रसारित करने का निर्णय किया था। लेकिन भारत में मुद्दे पर उठ रहे तेज विवाद को देखते हुए बीबीसी ने इसे पहले ही दिखा दिया। मसले पर बीबीसी का तर्क है कि इससे दर्शकों को जल्द से जल्द यह प्रभावशाली वृत्तचित्र देखने का अवसर मिलेगा।

साथ ही बीबीसी मुताबिक यह डॉक्यूमेंट्री पीड़िता के माता-पिता के पूरे सहयोग से बनाई गई। बीबीसी के अनुसार यह डॉक्यूमेंट्री एक जघन्य अपराध के अंदर के सच को उजागर करती है जिससे पूरी दुनिया दहल गयी थी और भारत में महिलाओं के प्रति सोच में बदलाव की मांग को लेकर व्यापक प्रदर्शन हुए थे।

उधर, मसले पर पीड़िता के परिजनों का भी मसले पर बयान आ गया है। उनका कहना है कि डॉक्यूमेंट्री के प्रसारण से उन्हें कोई ऐतराज नहीं है, बल्कि वो इसे भारत में दिखाने के पक्ष में हैं। हालांकि उनका यह भी कहना है कि भारत सरकार ने अगर इसपर बैन लगाया है तो जरूर इसके पीछे वाजिब तर्क होंगे। वह सरकार के फैसले का सम्मान करते हैं।

फिल्म बनाने वालों पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई

BBC telecast of Nirbhaya rape documentary is a case of defiance: Government

भारत सरकार ने निर्भया कांड पर बनी डॉक्यूमेंट्री को भारत के किसी भी तरह के प्रसारण पर रोक लगा रखी है। यही नहीं, दिल्ली की कोर्ट ने भी इसके प्रसारण पर रोक लगा रखी है। दिल्ली पुलिस की याचिका पर कोर्ट ने रोक लगाई है डॉक्यूमेंट्री की शूटिंग के लिए शर्तों का उल्लंघन करने की वजह से गृह मंत्रालय अब फिल्ममेकर्स पर कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी में है।

अभी एक दिन पहले ही इस मुद्दे पर भारतीय संसद के दोनों सदनों में बवाल के बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि हमें भरोसा है कि यह डॉक्यूमेंट्री ब्रॉडकास्ट नहीं होगी और इसके प्रयास किए जा रहे हैं।

वहीं इस डॉक्युमेंट्री बनाने वाली निर्माता-निर्देशक लेज्ली उडविन का कहना है कि एफआईआर दर्ज होने के लेकर मैं दुखी हूं, लेकिन दूसरी तरफ मुझे लगता है कि इसका परिणाम एक आंदोलन की तरह आएगा जो कि इतनी आसानी से नहीं होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed