फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BBA Student stole shoe from showroom of GIP in nodia

पैसे कम थे तो छात्र ने शोरूम से चोरी कर लिया जूता, आरोपी का चौंकाने वाला खुलासा

Thu, 29 Nov 2018 08:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 29 Nov 2018 08:08 AM IST
विज्ञापन
BBA Student stole shoe from showroom of GIP in nodia
नोएडा के जीआईपी मॉल में खरीदारी के दौरान बीबीए छात्र को पैसे कम पड़ गए तो उसने शोरूम से जूता ही चुरा लिया। शोरूम के मैनेजर की तहरीर पर कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


कोतवाली सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि ब्रजेश सेक्टर-45 स्थित आम्रपाली सफायर में रहकर सेक्टर-125 स्थित एमिटी विश्वविद्यालय से बीबीए कर रहा है। वह मंगलवार रात सेक्टर-38ए स्थित जीआईपी मॉल गया था। 
विज्ञापन


वहां उसने कुछ सामान खरीदा और बाद में जूता खरीदने के लिए एक शोरूम के अंदर पहुंच गया। यहां ब्रजेश को 3 हजार रुपये का जूता पसंद आया, लेकिन उसके पास 2200 रुपये ही थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में उसने जूता चुराकर बैग में रख लिया, लेकिन कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया। ब्रजेश पहले भी कई बार इस तरह चोरी कर चुका है। वह अपने सहपाठियों जैसे ही महंगे कपड़े व जूते पहनने का शौक रखता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed