फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bassi was trolled by people on Twitter after his faux pas on ravish kumar parody account

फर्जी अकाउंट पर ट्वीट कर फंसे बस्सी, खूब उड़ी खिल्ली

Sat, 20 Feb 2016 06:44 PM IST
Updated Sat, 20 Feb 2016 06:44 PM IST
विज्ञापन
Bassi was trolled by people on Twitter after his faux pas on ravish kumar parody account

जेएनयू मामले को जिस तरह दिल्ली पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी ने संभाला उसे लेकर इन दिनों उनकी चारों ओर चर्चा हो रही है। पटियाला हाउस कोर्ट में कन्हैया की पेशी के दौरान पूरी दिल्ली पुलिस का जो रुख रहा उससे बस्सी सवालों के घेरे में घिरे हुए ही थे कि आज उनके अपने ही एक ट्वीट ने फिर से उन्हें सोशल मीडिया पर हंसी का पात्र बना दिया।

विज्ञापन


बता दें कि आज एनडीटीवी के पत्रकार रवीश कुमार के एक पैरोडी अकाउंट से किए गए एक ट्वीट पर जिस तरह उन्होंने जवाब दिया और रवीश व मुख्यमंत्री केजरीवाल को टैग कर ट्वीट किया उसके बाद तो सोशल मीडिया पर उनकी खूब खिंचाई हुई जिसके बाद उन्होंने अपना ट्वीट ही डीलीट कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने रवीश के पैरोडी अकाउंट पर किए गए कमेंट पर ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'मैं संविधान, राष्ट्र, सच के प्रति प्रतिबद्ध हूं। अपने आप की तारीफ करने वालों अच्छा होगा कि आप खुद की समीक्षा करें।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रवीश कुमार के पैरोडी अकाउंट से बस्सी पर उठे थे सवाल

Bassi was trolled by people on Twitter after his faux pas on ravish kumar parody account

बस्सी के ट्वीट के बाद तो ट्विटर पर उनके ट्वीट पर रिप्लाई करने वालों की बाढ़ लग गई। बता दें कि रवीश के उक्त पैरोडी अकाउंट बहुत सक्रिय रहता है और रवीश कुमार का जो असली अकाउंट है वो पिछले साल अगस्त से ही निष्क्रिय है। यानी उस पर कोई ट्वीट नहीं किया जा रहा है।

बता दें कि रवीश के पैरोडी अकाउंट ने बीएस बस्सी को टैग करते हुए लिखा था कि, 'बस्सी जब कहते हैं कि उनकी कमिटमेंट खाकी के प्रति है, तो समझ नहीं आता कि वो वर्दी की बात कर रहे हैं या निक्कर की #देशभक्ति_के_नुस्खे'।

बता दें कि इससे पहले भी जेएनयू मामले में ही एक फेक ट्विटर अकाउंट की वजह से ही बस्सी को बहुत फजीहत झेलनी पड़ी थी क्योंकि उनकी वजह से ही गृहमंत्री ने जेएनयू विवाद के ‌पीछे लश्कर के सरगना हाफिज सईद का हाथ बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed