फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   barkha shukla who calls rahul gandhi a disaster if becomes party chief expelled from congress

राहुल गांधी को 'डिजास्टर' बताने वाली बरखा शुक्ला को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला

Fri, 21 Apr 2017 10:35 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 21 Apr 2017 10:35 AM IST
विज्ञापन
barkha shukla who calls rahul gandhi a disaster if becomes party chief expelled from congress
बरखा शुक्ला - फोटो : सोशल मीड‌िया

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को डिजास्टर बताने वाली और उनपर गंभीर आरोप लगाने वाली बरखा शुक्ला सिंह को कांग्रेस ने 6 साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया है।

विज्ञापन


बरखा को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते पार्टी से निष्कासित किया गया है। उन्होंने अजय माकन पर बदतमीज़ी के साथ ही राहुल गांधी पर आरोप लगाया था कि राहुल महिलाओं का सम्मान नहीं करते।
विज्ञापन


बरखा सिंह ने कांग्रेस के सभी पदों से कल द‌िया था इस्तीफा दिया
दिल्ली महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बरखा शुक्ला सिंह ने अध्यक्ष सहित पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेज दिया है। बरखा ने कहा कि राहुल गांधी महिलाओं का सम्मान नहीं करते। वह पार्टी के अध्यक्ष पद के लायक नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महिला विंग को एमसीडी चुनाव में टिकट नहीं दिए गए। मैं 28 मार्च को राहुल गांधी के घर के बाहर महिला कार्यकर्ताओं सहित मिलने और विरोध दर्ज कराने पहुंची, लेकिन एक चपरासी तक मिलने के लिए नहीं भेजा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने 13 सीटों के एमसीडी उपचुनाव के बाद मेरे साथ बदतमीजी की थी, जिसकी शिकायत आलाकमान से एक साल पहले की थी, लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि पार्टी नहीं छोड़ेंगी। अगर कांग्रेस पार्टी मुझ पर कार्रवाई करती है, तो कोर्ट जाऊंगी।  

राहुल गांधी नहीं करते महिलाओं का सम्मान : बरखा

barkha shukla who calls rahul gandhi a disaster if becomes party chief expelled from congress
बरखा शुक्ला ने प्रेस वार्ता के दौरान द‌िखाई राहुल गांधी की पार्टी करती हुई फोटो - फोटो : अमर उजाला

एमसीडी चुनाव प्रचार खत्म होने से एक दिन पहले दिल्ली कांग्रेस में बगावत का एक और बम गिरा। बृहस्पतिवार को दिल्ली महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बरखा शुक्ला सिंह ने अध्यक्ष समेत सभी पदों से इस्तीफा सोनिया गांधी को भेज दिया।

बरखा ने कहा कि राहुल गांधी महिलाओं का सम्मान नहीं करते। वे पार्टी के अध्यक्ष पद के लायक नहीं हैं। राहुल गांधी को काम नहीं आता तो पार्टी छोड़ दें। अगर अध्यक्ष बनाए गए, तो ये डिजास्टर होगा। प्रियंका गांधी को पार्टी संभालनी चाहिए।

बरखा शुक्ला सिंह ने संवाददाता सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में लीडरशिप कमजोर है। किसी नेता में राहुल गांधी के खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं है।

मगर पिछले एक साल में मैंने महसूस किया है कि राहुल गांधी को पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान दिखाई नहीं देता। महिला विंग को एमसीडी चुनाव में टिकट नहीं दिए गए। मैं 28 मार्च को राहुल गांधी के घर के बाहर महिला कार्यकर्ताओं सहित मिलने और विरोध दर्ज कराने पहुंची, लेकिन एक चपरासी तक मिलने के लिए नहीं भेजा।

राहुल पार्टी अध्यक्ष बने तो डिजास्टर

barkha shukla who calls rahul gandhi a disaster if becomes party chief expelled from congress
barkha shukla

राहुल गांधी की एक फोटो दिखाकर बरखा ने कहा कि उसी रात एक होटल में राहुल गांधी पार्टी कर रहे थे। बरखा की ओर से जारी फोटो में राहुल गांधी इटली की एक युवती के साथ दिख रहे हैं।

वहीं, अमरीश सिंह गौतम, अरविंदर सिंह लवली, अमित मलिक के कांग्रेस पार्टी छोड़ने और महिला कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद अभी कुछ अन्य नेताओं के बगावती तेवर सामने आ सकते हैं।

बता दें कि बरखा सिंह दक्षिणी दिल्ली के आरके पुरम विधानसभा से 2003-08 और 2008-13 में विधायक रही हैं। 2013 के चुनाव में हार के बाद 2015 में चुनाव नहीं लड़ीं। इसके अलावा दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष रही हैं।

यही वजह है कि दिल्ली में अजय माकन को प्रदेश अध्यक्ष बनाने के बाद उस समय महिला कांग्रेस अध्यक्ष रहीं, ओनिका मेहरोत्रा को हटाकर बरखा सिंह को अध्यक्ष बनाया गया था। मगर अजय माकन के साथ तालमेल नहीं बैठ रहा था।

राहुल गांधी से शिकायत करने वालों का होता है टॉर्चर

barkha shukla who calls rahul gandhi a disaster if becomes party chief expelled from congress
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला

बरखा ने कहा कि महिला सुरक्षा की बात राहुल गांधी और अजय माकन भी करते हैं, लेकिन कथनी और करनी में फर्क है। महिलाओं का इस्तेमाल सिर्फ वोट बैंक के लिए करते हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने 13 सीटों के एमसीडी उपचुनाव के बाद मेरे साथ बदतमीजी की थी, जिसकी शिकायत आलाकमान से एक साल पहले की थी, लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हुई। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने भी अजय माकन के खिलाफ शिकायत की है। जो राहुल गांधी के पास शिकायत लेकर जाता है, उसको टॉर्चर किया जाता है।

नहीं छोड़ूंगी पार्टी, कांग्रेस किसी एक परिवार की पार्टी नहीं
बरखा ने पद से इस्तीफा देने के साथ कहा है कि पार्टी नहीं छोड़ेंगी। भाजपा में नहीं जा रहीं। ये पार्टी किसी एक आदमी या परिवार की पार्टी नहीं है। उनके नाम पर पंजीकरण नहीं है। अगर कांग्रेस पार्टी मुझ पर कार्रवाई करती है, तो कोर्ट जाऊंगी। सिर्फ गांधी परिवार की वजह से मेरा राजनीतिक कॅरियर नहीं है। मैं स्वतंत्रता सेनानी के परिवार से हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed