मानहानि मामला: सत्येंद्र जैन की याचिका पर मांगा जवाब, बांसुरी स्वराज को चार सप्ताह का मिला वक्त
दिल्ली की एक कोर्ट ने भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज से आप नेता सत्येंद्र जैन की याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए कहा है। इसके लिए कोर्ट ने चार सप्ताह का जवाब दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज को आप नेता सत्येंद्र जैन की पुनरीक्षण याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए चार सप्ताह का समय दिया है। उन्होंने स्वराज के खिलाफ अपनी मानहानि शिकायत को खारिज करने के मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश को चुनौती दी है। अगली तारीख 14 मई है।
Satyender Jain vs Bansuri Swaraj defamation matter
Delhi's Rouse Avenue court grants 4 weeks time to BJP MP Bansuri Swaraj to file a reply on the revision filed by AAP leader Satyender Jain. He has challenged the order of Magistrate court dismissing his defamation complaint…— ANI (@ANI) April 15, 2025विज्ञापन
जैन ने दर्ज कराई थी शिकायत
दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन ने भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज के खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज कराई थी। जैन ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि स्वराज ने पांच अक्तूबर 2023 को एक टीवी साक्षात्कार के दौरान उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी, जिसे लाखों लोगों ने देखा था।
जानें क्या मानहानि मामला
आरोप है कि एक टीवी इंटरव्यू के दौरान बांसुरी की टिप्पणियों ने उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल किया है। उन्होंने दावा किया है कि बांसुरी स्वराज की टिप्पणियां उन्हें बदनाम करने और अनुचित राजनीतिक लाभ हासिल करने के लिए थी। जैन के अनुसार, स्वराज ने झूठा दावा किया कि उनके आवास से तीन करोड़, 1.8 किलोग्राम सोना और 133 सोने के सिक्के बरामद किए गए। उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि ये आरोप निराधार और उनकी छवि को खराब करने के लिए राजनीति से प्रेरित थे। जैन ने दावा किया कि स्वराज ने जैन को भ्रष्ट और धोखेबाज कहकर और बदनाम किया है।