फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bangladeshi citizens living illegally arrested

Delhi: अवैध रूप से रह रहे 361 बांग्लादेशी नागरिक पकड़े, बांग्लादेशियों का देश में घुसने का नया रूट सामने आया

Thu, 15 May 2025 07:58 AM IST
विजय पुंडीर पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 15 May 2025 07:58 AM IST
सार

पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया बाहरी जिला पुलिस ने सबसे ज्यादा 200 से ज्यादा अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Bangladeshi citizens living illegally arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस की छह जिलों की  पुलिस ने पिछले तीन दिन में दिल्ली व एनसीआर में अवैध रूप से रह रहे 361 से ज्यादा बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है। सबसे ज्यादा हरियाणा से पकड़े गए हैं। इनमें से ज्यादातर को बांग्लादेशी वापस डिपोर्ट कर दिया गया है। कागजी कार्रवाई पूरी नहीं होने तक बाकी को लामपुर व शाहजाद पुर स्थित डिटेंशन सेंटर में रखा गया है। जांच में बांग्लादेश से भारत में घुसने का नया रूट भी सामने आया है। 

विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया बाहरी जिला पुलिस ने सबसे ज्यादा 200 से ज्यादा अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा उत्तर जिला पुलिस ने 46, द्वारका जिला पुलिस ने 25 से ज्यादा, दक्षिण जिला पुलिस ने 40 से ज्यादा, दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस ने 30 से ज्यादा और पश्चिमी जिला पुलिस ने 20 से ज्यादा अवैध बांग्लादेशियों को पकड़ा हैं। 
विज्ञापन


इनमें से ज्यादातर को हरियाणा के खरखौदा व सांपला से पकड़ा गया है। दिल्ली से बाहर एनसीआर से ज्यादा बांग्लादेशी पकड़े गए हैं। सभी जिला पुलिस ने इन बांग्लादेशियों को दिल्ली पुलिस की एफआरआरओ विंग को  सौंप दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कूच बिहार से भारत में प्रवेश करते हैं
अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ के बाद बांग्लादेश से भारत में प्रवेश का नया रूट सामने आया है। ये बांग्लादेशी कूच बिहार की तरफ से खेतों से भारत में प्रवेश करते हैं। यहां ये कोलकाता के मालदा रेलवे स्टेशन पहुंचते हैं। इनके बाद ये ट्रेन से दिल्ली पहुंच जाते हैं। आरोपियों से पूछताछ में पता लगा कि कुछ बांग्लदेशियों ने भारत में खुद ही प्रवेश किया था, जबकि कुछ ने एजेंट के जरिए प्रवेश किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed