फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ballavgarh metro station footover bridge construction starts

बल्लभगढ़ मेट्रो स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज बनाने का काम शुरू

Sun, 14 May 2017 09:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 14 May 2017 09:38 PM IST
विज्ञापन
ballavgarh metro station footover bridge construction starts
demo pic - फोटो : SELF

 ऐतिहासिक नगरी बल्लभगढ़ में बनने वाले मेट्रो स्टेशन का लगभग 60 फीसद निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अब डीएमआरसी मेट्रो का सफर करने वाले यात्रियों के आवागमन को आसान बनाने की तैयारी में जुट गया है। मेट्रो स्टेशन से बस अड्डे और रेलवे स्टेशन को जोडने के लिए फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन


इसके लिए डीएमआरसी ने फुटओवर ब्रिज के निर्माण के लिए बेरिकेड लगाकर कब्जा ले लिया है। एफओबी से एक तरफ मेट्रो स्टेशन से बस अड्डा जुड़ जाएगा तो दूसरी तरफ रेलवे स्टेशन से आवाजाही आसान होगी। माना जा रहा है कि एफओबी बनने के बाद मेट्रो, बस और रेल से सफर करने वाले तकरीबन 65 हजार यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। 
विज्ञापन


एस्कॉट्र्स मुजेसर से बल्लभगढ़ बस अड्डे तक करीब 3.2 किलोमीटर लंबे मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इस बीच दो मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे। पहला स्टेशन गुडियर चौक होगा और दूसरा स्टेशन बल्लभगढ़ होगा। बल्लभगढ़ में निर्माणाधीन मेट्रो का बहुमंजिला स्टेशन फरीदाबाद की सरहद में सबसे बड़ा होगा। यात्री मेट्रो के सफर के साथ यहां शॉपिंग और रेस्टोरेंट में खानपान का मजा भी ले सकेंगे। मेट्रो स्टेशन के नजदीक बस अड्डा और रेलवे स्टेशन भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में यहां शहर का पहला ट्रैफिक जंक्शन भी बनने जा रहा है। बस, मेट्रो और रेल से सफर करने वालों की सहूलियत के लिए डीएमआरसी ने तीनों को आपस में जोडने के लिए एफओबी बनाने की योजना तैयार की थी, जिसपर काम शुरू हो गया है। एफओबी बनने के बाद रेलवे स्टेशन और बस अड्डे से मेट्रो स्टेशन के बीच आवाजाही आसान हो जाएगी। 

फिलहाल 40 हजार यात्री
जानकारी के मुताबिक रेलवे स्टेशन पर लंबी दूरी की 23, लोकल 46 ट्रेनों ठहराव होता है जबकि करीब 22 हजार यात्री यहां से रोजाना आवागमन करते हैं। इसके अलावा बल्लभगढ़ बस अड्डे से करीब 150 रोडवेज बसों से दिल्ली के अलावा विभिन्न रूटों पर जाने वाले करीब 18 हजार यात्री सफर करते हैं। एक सर्वे के अनुसार मेट्रो के जरिए बल्लभगढ़ से दिल्ली के बीच आवाजाही करने वाले रोजाना 25,696 यात्रियों को राहत मिलेगी। 


इन्हें होगा फायदा 
बल्लभगढ़ तक मेट्रो के विस्तार के बाद सेक्टर -57, 58, 59, 60, 61, 22, 23, 24, 25, 26, 55, 56, 58, 59, 62, 63, 64, 65, 70 और सेक्टर 1, 2, 3 और 4 के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। बल्लभगढ़ के साथ विकसित हो रहे इंडस्ट्रियल मॉडल टाउन (आईएमटी) को भी बल्लभगढ़ मेट्रो का लाभ मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed