फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ballabgarh Nikita tomar murder case live updates union minister krishna pal gurjar meet family other developments

बल्लभगढ़ः आरोपी के चाचा बोले- धर्म परिवर्तन की बात ओछी सोच, तौसीफ बच्चा है उसे धर्म का ज्ञान नहीं

Wed, 28 Oct 2020 04:50 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 28 Oct 2020 04:50 PM IST
सार

बल्लभगढ़ में सोमवार(26 अक्तूबर) को हुई बीकॉम की छात्रा निकिता तोमर की हत्या अब धार्मिक और राजनीतिक रंग ले चुकी है। मंगलवार को चले दिनभर के प्रदर्शन और चक्का जाम के बाद परिजनों की नाराजगी कुछ कम हुई है। जिसके बाद बुधवार को केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद कृष्णपाल गुर्जर परिवार से मिलने पहुंचे। यहां पढ़ें दिनभर के अपडेट...

विज्ञापन
Ballabgarh Nikita tomar murder case live updates union minister krishna pal gurjar meet family other developments
निकिता को इंसाफ के लिए चल रहे प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्या बोले आरोपी के चाचा
विज्ञापन

आरोपी तौसीफ के चाचा जावेद ने कहा है कि, धर्म परिवर्तन की बात करने वाले ओछी मानसिकता के लोग हैं। तौसीफ बच्चा है उसे तो धर्म का ज्ञान ही नहीं है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल पहुंच सकते हैं निकिता के घर
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंंद केजरीवाल बुधवार को कभी भी निकिता के घर पहुंच सकते हैं। ये जानकारी सूत्रों से मिल रही है। कहा जा रहा है कि केजरीवाल यहां आकर पीड़ित परिवार से मिलेंगे।

सोहना रोड आज फिर किया जाम
निकिता हत्याकांड से गुस्साए लोगों ने बुधवार को फिर सोहना रोड पर जाम लगाया। गुस्साए लोग अब बल्लभगढ़ हाईवे की तरफ बढ़ने लगे हैं। लोगों के आक्रोश को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। लोग नारे लगा रहे हैं निकिता हम शर्मिंदा है तेरे हत्यारे जिंदा हैं। लोगों की मांग है कि जिस तरह निकिता को गोली मारकर हत्या की गई उसी तरह उसके हत्यारों को भी गोली मारी जाए।
विज्ञापन


निकिता की मां ने बताया आरोपियों के खिलाफ आज दर्ज हुआ ये मामला
निकिता की मां ने आज बताया कि धर्म परिवर्तन के आरोपी के खिलाफ आज मुकदमा दर्ज कराया गया है।

निकिता के घर पहुंची महिला आयोग की सदस्य
बुधवार निकिता के परिजनों से मिलने के लिए उसके घर महिला आयोग की सदस्य  रेणू भाटिया पहुंची। वहीं पूर्व विधायक शारदा ठाकुर जब निकिता के घर पहुंची तो उन्हें लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएसयूआई लघु सचिवाल पर तो एबीवीपी निकिता के कॉलेज के बाहर कर रहा प्रदर्शन
निकिता के हत्यारों को फांसी की सजा दिलाने की मांग को लेकर आज सुबह एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने फरीदाबाद सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय पर प्रदर्शन किया। वहीं एबीवीपी के कार्यकर्ता निकिता के कॉलेज के बाहर आरोपियों को सजा की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।


निकिता हत्याकांड के खिलाफ कई हिंदू संगठन कर रहे प्रदर्शन
निकिता हत्याकांड को लेकर अपना विरोध जताते हुए कई हिंदू संगठन सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

कृष्णपाल गुर्जर पहुंचे परिवार से मिलने
केंद्रीय मंत्री और फरीदाबाद से भाजपा सांसद कृष्णपाल गुर्जर बुधवार सुबह निकिता के परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिवार से बात कर सांत्वना व्यक्त की और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आश्वासन दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed