{"_id":"6b04592fac88de1a680ece6b","slug":"bakshi-appointed-vice-chairman-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-164529-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: पंजाबी अकादमी के उपाध्यक्ष बने इम्प्रीत बक्शी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: पंजाबी अकादमी के उपाध्यक्ष बने इम्प्रीत बक्शी
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। वरिष्ठ भाजपा नेता सरदार इम्प्रीत सिंह बक्शी ने सोमवार को दिल्ली सरकार की पंजाबी अकादमी के उपाध्यक्ष का पदभार संभाल लिया। इस अवसर पर अकादमी की नवनियुक्त गवर्निंग बॉडी के सदस्यों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। समारोह की शुरुआत श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह की ओर से अरदास के साथ की गई। उन्होंने नई टीम के सफल कार्यकाल के लिए वाहेगुरु से आशीर्वाद मांगा। बक्शी ने कहा कि पंजाबी अकादमी का उद्देश्य केवल भाषा का प्रचार करना नहीं, बल्कि पंजाबी साहित्य, कला, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी है। इसके लिए पंजाबी भाषा की शिक्षा को प्रोत्साहित करने, नए लेखकों और कलाकारों को मंच देने व साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव जय प्रकाश (जेपी), राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष आतिफ रशीद, भाजपा प्रवक्ता प्रत्युष कांत, दिल्ली भाजपा उपाध्यक्ष सुनील यादव और सोना कुमारी, पूर्व मीडिया प्रभारी नीलकंठ बक्शी, दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सरदार कुलदीप सिंह सहित राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र की कई हस्तियां मौजूद थी। अकादमी की नवनियुक्त गवर्निंग बॉडी के सदस्य भी समारोह में शामिल हुए।