फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bakrid E 2025 Highest price of Punjabi Bittal breed goats in Meena Bazaar Delhi

सिकंदर सबसे महंगा: दिल्ली में बकरों के खरीदारों से बाजार गुलजार, इस नस्ल की सबसे अधिक कीमत; ऐसे होती है पहचान

Wed, 04 Jun 2025 05:08 PM IST
अनुज कुमार ज्योति सिंह, अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
ज्योति सिंह, अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 04 Jun 2025 05:08 PM IST
सार

Bakra Eid 2025: दिल्ली के बकरा मंडियों में इन दिनों रौनक है। खरीदार आ रहे हैं और जमकर बकरों की बोली लगा रहे हैं। दिल्ली में पंजाब, राजस्थान और यमुना पार की नस्लों के बकरों की सबसे ज्यादा डिमांड हो रही है। सरफराज का बकरा सिकंदर सबसे महंगा बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Bakrid E 2025 Highest price of Punjabi Bittal breed goats in Meena Bazaar Delhi
बाजार में बकरे के साथ बच्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली की ऐतिहासिक जामा मस्जिद के आसपास इन दिनों अलग ही रौनक देखने को मिल रही है। पूरा मीना बाजार अभी बकरों के खरीदारों से गुलजार है। वहीं, जालियों में कैद तीन फुट से ज्यादा की ऊंचाई के बकरे ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। बकरीद से पहले यहां बकरों का बाजार सज चुका है, जिसमें देश के अलग-अलग हिस्सों से लाए गए शानदार नस्लों के बकरे उपलब्ध हैं। इनकी कीमतें 40 हजार से शुरू होकर तीन लाख तक हैं। वहीं सबसे ज्यादा वजन का बकरा लगभग 2 क्विंटल का बताया जा रहा है।

विज्ञापन

Bakrid E 2025 Highest price of Punjabi Bittal breed goats in Meena Bazaar Delhi
दुम्बा नस्ल का बकरा।  - फोटो : संवाद

मीना बाजार में सबसे महंगा सिकंदर
हर साल की तरह इस बार भी जामा मस्जिद के आस-पास की गलियां और सड़कोंं पर बकरों का बाजार लग गया है। इस बाजार में राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों से व्यापारी अपने बेहतरीन बकरे लेकर पहुंचे हैं। विक्रेता सुहेल ने बताया कि पंजाबी बकरा बिट्टल डेढ़ लाख से लेकर तीन लाख तक का बिक रहा है। विक्रेता ने बताया कि सबसे ज्यादा बकरे राजस्थान से आए हैं। सरफराज का बकरा सिकंदर तीन लाख का बिक रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bakrid E 2025 Highest price of Punjabi Bittal breed goats in Meena Bazaar Delhi
बकरा - फोटो : अमर उजाला

इन नस्लों की खरीदारी कर रहे लोग
बाजार में मौजूद बकरों की कई नस्लें देखने को मिल रही हैं जिनमें सिरोही, जमुनापारी, बरबरी, तोतापरी और सबसे खास बिट्टल नस्ल है। बिट्टल नस्ल के बकरे इस बाजार के आकर्षण बन चुके हैं। कहीं-कहीं इस नस्ल को बमडोलिया भी कहते हैं। इनकी कीमत दो लाख से तीन लाख रूपये तक पहुंच रही है। इन बकरों की ऊंचाई, शरीर की चमक, सींगों की बनावट और चाल लोगों को आकर्षित कर रही है।

वहीं पूरे मीना बाजार में सबसे किफायती नस्ल बिहार से आने वाले बरबरी की है, जो कि 10 हजार से शुरू है। तोतापरी नस्ल के बकरे 65 हजार से 75 हजार में बिक रहे हैं। बाकी के राजस्थान की अजमेरा नस्ल, हरियाणा के रोहतक की बड़ौली नस्ल और सोनीपत की जमुनापारी नस्ल 40 हजार से 45 हजार में बिक रहे हैं।

विज्ञापन

Bakrid E 2025 Highest price of Punjabi Bittal breed goats in Meena Bazaar Delhi
बकरा मंडी हो गई गुलजार। - फोटो : अमर उजाला

बकरों को दूल्हों सा सजाया
बकरों की सजावट पर खास ध्यान दिया गया है। बकरों को खास और अलग दिखाने के लिए विक्रेताओं ने उन्हें कई रंगों में रंगा है। कई बकरों को रंग-बिरंगे हार, माला और रिबन से सजाया गया है। कुछ बकरों के कानों में टैग लगे हैं जिन पर उनका नाम, नस्ल और वजन लिखा हुआ है।

ये भी पढ़ें: IPL 2025: 'देखो, 18 साल वेट किया और तुम अभी से..', RCB की जीत के बाद वायरल हो रही दिल्ली पुलिस की मजेदार पोस्ट


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed