फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bakery worker died of brick attack in delhi 

पॉलीथिन नहीं देने पर बेकरी कर्मी को मारी ईंट, मौत

Tue, 22 Oct 2019 06:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 22 Oct 2019 06:46 AM IST
विज्ञापन
Bakery worker died of brick attack in delhi 
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में प्रतिबंधित पॉलीथिन नहीं देने पर नाराज एक ग्राहक ने बेकरी कर्मचारी के मुंह पर ईंट दे मारी। गंभीर रूप से घायल कर्मचारी खलील अहमद (45) को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन

वारदात के बाद से आरोपी फैजान (50) मौके से फरार हो गया। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक खलील अहमद परिवार के साथ गली नंबर-5, नेहरू विहार, दयालपुर में रहता था। खलील व उसका बेटा कासिम दोनों गली में ही मौजूद अपने एक रिश्तेदार की बेकरी में नौकरी करते थे। कासिम ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 15 अक्तूबर सुबह करीब 10 बजे वह पिता के साथ दुकान पर मौजूद था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी दौरान गली नंबर-6 निवासी फैजान दुकान पर रस्क (पापे) लेने आया। खलील ने रस्क को कागज के थैले में डालकर फैजान को देने लगे। फैजान ने पॉलीथिन मांगी तो खलील ने कहा कि प्लास्टिक पर प्रतिबंध है। इसी बात पर फैजान भड़क गया। आरोपी ने रस्क उठाकर दुकान में फेंक दिया। इसके बाद खलील और कासिम भी दुकान से बाहर आ गए। 

आरोप है कि इसी दौरान फैजान ने गुस्से में ईंट उठाकर खलील के मुंह पर दे मारी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। उधर ईंट लगते ही खलील सड़क पर गिरकर बेहोश हो गया। गंभीर हालत में उसे जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया। 

रविवार दिन में इलाज के दौरान खलील ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद खलील का शव परिवार को सौंप दिया है। पुलिस आरोपी फैजान की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed