भारत ही नहीं पाकिस्तान में भी मनेगी बैसाखी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभर में बैसाखी का जश्न मनाया जा रहा है। सिख समुदाय के इस प्रमुख त्योहार पर गुरुद्वारों में गुरुवाणी और कीर्तन गूंज रहे हैं।
खालसा सृजन दिवस के मौके पर दिल्ली के गुरुद्वारों में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने गुरुद्वारा मजनूं का टीला साहिब में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया।
इस साल बैसाखी का ये जश्न भारत में ही नहीं बल्कि पाकिस्तान में भी मनाया जाएगा।
पाक अधिकारी ने की पुष्टि
कार्यक्रम के पाकिस्तानी दूतावास के प्रमुख वीजा अधिकारी अबरार हुसैन हाशमी भी मौजूद थे। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके ने बताया कि पाक सरकार ने पाकिस्तान के गुरुद्वारों में बैसाखी मनाने की इजाजत दे दी है।
जीके ने अकाल तख्त साहिब की सर्वोच्चता को अपने एजेंडे में आगे रखने की बात कही।
उन्होंने संगत को बताया कि पाकिस्तान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के बीच में तालमेल बैठाने और करतारपुर से रास्ता खोलने की मांग पाकिस्तानी दूतावास से की गई है।