{"_id":"d68bba2f531eebd38014979683a10f75","slug":"bags-blow-gangs-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा में कार से बैग उड़ाने वाला गिरोह सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा में कार से बैग उड़ाने वाला गिरोह सक्रिय
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 19 Mar 2015 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में कारों का शीशा तोड़कर बैग व लैपटॉप उड़ाने वाले गैंग सक्रिय हैं। ऐसे ही गैंग के सदस्यों ने चार कारों के शीशा तोड़कर लैपटॉप उड़ा लिए। सेक्टर-53 स्थित कंचनजंघा मार्केट के पास खड़ी तीन कारों का शीशा तोड़कर बदमाश लैपटॉप सहित अन्य कीमती सामान उड़ा ले गए। वहीं, सेक्टर-26 में खड़ी एक अन्य कार का शीशा तोड़कर बदमाश लैपटॉप चुरा ले गए। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सेक्टर-53 निवासी विकास वर्मा सोमवार देर शाम कार से कंचनजंघा मार्केट आए हुए थे। वे सड़क किनारे कार पार्क कर मार्केट में चले गए। कुछ देर बाद वापस लौटे तो देखा कि कार का शीशा टूटा हुआ है और अंदर रखा लैपटॉप गायब था। इसी दौरान मार्केट के सामने सेक्टर-61 के पास खड़ी एक अन्य कार का शीशा तोड़ कर बदमाश लैपटॉप बैग चुरा ले गए। सेक्टर-52 निवासी अभिषेक की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सेक्टर-24 थाना अंतर्गत शताब्दी विहार सेक्टर-52 निवासी चंदन कुमार की कार कंचनजंघा मार्केट के बाहर खड़ी थी। उनकी कार का भी शीशा तोड़कर बदमाशों ने बैग उड़ा लिया।
विज्ञापन
सेक्टर-20 थाना अंतर्गत सेक्टर-26 में सेक्टर-137 निवासी सौरभ राणा मंगलवार को किसी काम से सेक्टर-26 आए हुए थे। सड़क किनारे खड़ी उनकी कार का शीशा तोड़कर बदमाश लैपटॉप बैग चुरा ले गए। इन सभी मामलों में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और जांच करने की बात कह रही है।
विज्ञापन