{"_id":"5d8fc5108ebc3e93b952303f","slug":"bag-with-four-lakh-rupees-left-in-x-ray-machine-in-bikaji-kama-palace-metro-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: चार लाख रुपयों से भरा बैग एक्स-रे मशीन पर छूटा, जांच के बाद पीड़ित को लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: चार लाख रुपयों से भरा बैग एक्स-रे मशीन पर छूटा, जांच के बाद पीड़ित को लौटाया
Sun, 29 Sep 2019 06:30 AM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Sun, 29 Sep 2019 06:30 AM IST
विज्ञापन
सीआईएसएफ ने यात्री का गायब बैग बरामद कर उसे लौटाया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीकाजी कामा प्लेस मेट्रो स्टेशन पर तैनात सीआईएसएफ कर्मियों ने एक्सरे मशीन से गायब हुए बैग को बरामद कर यात्री के सुपुर्द कर दिया। गलतीवश बैग को दूसरा यात्री लेकर चला गया था, जिसमें चार लाख रुपये थे।
विज्ञापन
सीआईएसएफ अधिकारियों के मुताबिक, 27 सितंबर की शाम भीकाजी कामा प्लेस मेट्रो स्टेशन पर सचिन नाम के युवक ने महिला सब इंस्पेक्टर टी. मधुमिता से बताया कि एक्सरे मशीन से उसका बैग गायब हो गया है, जिसमें चार लाख रुपये थे। शिकायत पर सीआईएसएफ कर्मियों ने जांच शुरू की तो उन्होंने एक्सरे मशीन पर एक लावारिस बैग देखा।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में पता चला कि बैग की अदला-बदली हुई है। एक व्यक्ति सचिन का बैग उठाकर ले गया है। लावारिस बैग की तलाशी के दौरान उसमें एक मोबाइल नंबर मिला। सीआईएसएफ कर्मियों ने उस नंबर पर संपर्क कर उसे बैग छूटने के बारे में बताया।
विज्ञापन
यात्री ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए तत्काल स्टेशन पहुंचने की बात कही। कुछ देर बाद दिनेश नाम का यात्री सचिन का बैग लेकर स्टेशन पहुंचा। उसने बताया कि जल्दबाजी में वह सचिन का बैग उठाकर ले गया था। जांच के बाद सचिन को उसका बैग सौंप दिया गया।