फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bad relationships, financial hardship and loneliness led the woman to take this drastic step.

Delhi NCR News: खराब रिश्ते, आर्थिक तंगी और अकेलेपन के चलते महिला ने उठाया खौफनाक कदम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 08:56 PM IST
विज्ञापन
दो बेटियों की हत्या कर मां के खुदकुशी का प्रयास मामला-
विज्ञापन

- पति से बातचीत बिल्कुल नहीं थी, बेटी ससुराल के चलते हो थी डिस्प्रेड
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में अपनी 34 और 28 साल की बेटियों की हत्या कर खुदकुशी का प्रयास करने वाली महिला (54) ने पति के साथ सालों से चल रहे खराब रिश्ते, पैसे की तंगी और अकेलेपन के चलते ये खौफनाक कदम उठाया था। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों से पूछताछ के बाद शुक्रवार को पता चला कि दशकों से चले आ रहे पारिवारिक झगड़े की वजह से महिला पिछले सात-आठ सालों से अपने पति से बात नहीं कर रही थी। ये महिला, 61 साल का पति, दिल्ली यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई कर रही 28 साल की बेटी और 34 साल की मानसिक रूप से बीमार बेटी ग्राउंड फ्लोर पर रहती है, जबकि पति की मां पहली मंजिल पर, उसका भाई अपने परिवार के साथ तीसरी मंजिल पर और बहन अपने बेटे के साथ चौथी मंजिल पर रहती थी। पति के पिता की महामारी के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार बृहस्पतिवार को शाम करीब 6 बजे, पुलिस को मालवीय नगर के एफ-ब्लॉक में रहने वाले एक 61 साल के आदमी का कॉल आया, जिसमें उसने बताया कि उसकी पत्नी और बेटियां दरवाजा नहीं खोल रही थी।

फिनाइल और कपूर का मिक्सचर पी लिया
पुलिस को शुरूआती जांच में व जो मौके पर मिला है उससे पता लगा है कि महिला ने फिनाइल और कपूर का मिक्सचर पीया था। मां की कलाई भी कटी हुई थी। यह भी शक है कि पहले बड़ी बेटी को मारा गया और फिर महिला और छोटी बेटी ने खुद को कमरे में बंद करके जान दे दी। छोटी बेटी की गर्दन पर कई निशान हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो पाएगा कि बेटियों की मौत कैसे हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article