{"_id":"6ebe27e8b68e949876c2a39379d28c23","slug":"baby-s-death-a-case-of-culpable-homicide-against-doctor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची की मौत, डॉक्टर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्ची की मौत, डॉक्टर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 09 Dec 2015 07:36 PM IST
विज्ञापन
थाना भूपानी क्षेत्र में एक वर्षीय बच्ची की तबीयत खराब हो गई। परिजन उसे एक क्लीनिक ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे दवा देकर घर भेज दिया। बाद में बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
भूपानी के भारत कॉलोनी निवासी कमलेश ने मंगलवार को थाना भूपानी पुलिस को शिकायत दी कि मंगलवार सुबह उसकी एक वर्षीय बच्ची मेघा की तबीयत खराब हो गई।
वह बच्ची को लेकर डॉ. बीरेंद्र सिंह के क्लीनिक गई। वहां डॉ. बीरेंद्र ने उसकी बच्ची को दवा दी, जिसे लेकर वह घर आ गई। लेकिन काफी देर तक आराम नहीं हुआ तो वह फिर क्लीनिक गई। वहां डॉक्टर ने दूसरी दवा देकर घर भेज दिया।
विज्ञापन
कमलेश का आरोप है कि वह दवा खाकर उसकी बेटी सो गई लेकिन शाम तक नहीं जगी। जब वह मेघा को सेक्टर-29 स्थित एक अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टर ने मेघा को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
कमलेश का आरोप है कि डॉ. बीरेंद्र की दी गई दवा से ही बच्ची की मौत हुई है। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।