फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   baby girl born toofan express train, passengers named her toofani in faridabad

तूफान एक्सप्रेस में जन्मी बेटी, यात्रियों ने नाम रखा तूफानी

Thu, 14 Jan 2016 05:46 PM IST
Updated Thu, 14 Jan 2016 05:46 PM IST
विज्ञापन
 baby girl born toofan express train, passengers named her toofani in faridabad

श्रीगंगानगर से हावड़ा जाने वाली उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस में परिवार के साथ सफर कर रही एक महिला ने बेटी को जन्म दिया। पलवल स्टेशन पर गाड़ी को रोककर रेलकर्मियों की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


दोनों की हालत ठीक बताई जा रही है। महिला बृहस्पतिवार को अपने परिवार के साथ सिरसा से कानपुर जा रही थी। वह रीवा, मध्य प्रदेश की रहने वाली है। परिजनों ने बच्ची का नाम तूफानी रखा है।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के रीवा जिले के गांव टीकर निवासी सुराम राज मिस्त्री का काम करता है। वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सिरसा से काम खत्म करके तूफान एक्सप्रेस की महिला बोगी में कानपुर जा रहा था। साथ में उसकी गर्भवती बेटी सरिता भी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सह यात्रियों ने रखा नाम 'तूफानी'

 baby girl born toofan express train, passengers named her toofani in faridabad

बताया जाता है कि ट्रेन जब बल्लभगढ़ से रवाना हुई तो बेटी को अचानक दर्द हुआ। चूंकि असावटी स्टेशन के पास कोई अस्पताल नहीं हैं। ऐसे में उसे उतारना ठीक नहीं था। ट्रेन के गार्ड वेद प्रकाश शर्मा ने इसकी सूचना पलवल स्टेशन को दी।

पलवल पहुंचने से पहले ही सरिता ने बेटी को जन्म दे दिया। साथ की महिलाओं ने बोगी में ही प्रसव कराया। सुबह करीब पौने नौ बजे के ट्रेन स्टेशन पर पहुंचने पर रेलकर्मियों ने उसके सामान नीचे उतरवाए और एंबुलेंस बुलाकर प्रसूता को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।

जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं। प्रसूता के दो बेटे और भी हैं। तूफान एक्सप्रेस को स्टेशन पर करीब 20 मिनट तक रोके रखा गया। यात्रियों की सलाह पर बेटी का नाम तूफानी रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed