फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   baby care rooms will be available on railway platforms soon

रेलवे ने बच्चों की देखभाल के लिए प्लेटफॉर्म पर किए खास इंतजाम, महिलाओं को होगा खास फायदा

Thu, 02 Nov 2017 12:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 02 Nov 2017 12:32 PM IST
सार

रेलवे स्टेशनों पर बनेंगे बेबी केयर रूम
- नई दिल्ली के एसी प्रतीक्षालय में तैयार किया जा रहा है केबिन

विज्ञापन
baby care rooms will be available on railway platforms soon

विस्तार

रेलवे ने स्टेशनों पर बेबी फूड (बच्चों को दिए जाने वाला दूध का पाउडर) की उपलब्धता को सुनिश्चित करने के बाद अब स्टेशनों पर बेबी केयर रूम बनाने की योजना तैयार की है। बेबी केयर रूम महिला प्रतीक्षालयों में तैयार किया जाएगा, ताकि महिलाओं को परेशान नहीं होना पड़े।

विज्ञापन


पिछले दिनों रेलवे ने जननी सेवा नाम की योजना के तहत स्टेशनों पर गर्म दूध और पानी जैसे जरूरी खाद्य पदार्थों की उपलब्धता कराने की योजना शुरू की थी ताकि बच्चों के साथ यात्रा कर रहीं महिलाओं को सुविधा मिल सके।
विज्ञापन


नई योजना के तहत अब रेलवे बेबी केयर केबिन तैयार कर रहा है। नई दिल्ली स्टेशन पर दो इस तरह के केबिन बनाने का काम शुरू भी कर दिया गया है। नई दिल्ली के प्लेटफॉर्म नंबर 1 और 16 पर महिला प्रतीक्षालयों में बेबी-केयर रूम बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस केबिन में टेबल-कुर्सी भी लगी होगी।  यह रूम वातानुकूलत प्रतीक्षालय में बन रहे हैं लेकिन स्लीपर क्लास में यात्रा करने वाली महिलाएं भी इसका इस्तेमाल कर सकेंगी।  दिल्ली रेल मंडल प्रबंधक आरएन सिंह के अनुसार, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए एक एक्शन प्लान तैयार किया गया है।

आनंद विहार-रांची  के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन 

baby care rooms will be available on railway platforms soon

अन्य सुविधाओं के साथ ही इस स्टेशन पर बेबी केयर रूम का भी प्रावधान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि न केवल नई दिल्ली स्टेशन बल्कि आनंद विहार, निजामुद्दीन, पुरानी दिल्ली समेत अन्य प्रमुख स्टेशनों पर भी इस तरह का केबिन तैयार करने की योजना है।

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने 08617/08618 आनंद विहार-रांची के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 08617 रांची-आनंद विहार टर्मिनल के बीच 4 नवंबर से 30 दिसंबर के बीच प्रत्येक शनिवार को दोपहर 2:05 बजे चलेगी व अगले दिन दोपहर 1.55 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।

वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 08618 आनंद विहार टर्मिनल-रांची स्पेशल 5 नवंबर से 31 दिसंबर के बीच आनंद विहार से प्रत्येक रविवार को रात के 10:50 बजे चलेगी व अगले दिन रात के 10.30 बजे रांची पहुंचेगी। स्पेशल ट्रेन मार्ग मेरी, बड़काखाना, गुमिया, फसुरो, चंद्रपुरा, गोमोह, कोडरमा, गया, मुगलसराय, इलाहाबाद, कानपुर सेंट्रल, टुंडला व अलीगढ़ स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed