फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Baby born in mobile light in gurgaon

मोबाइल की रोशनी में पैदा हुआ बच्चा

Wed, 13 Aug 2014 08:41 AM IST
Updated Wed, 13 Aug 2014 08:41 AM IST
विज्ञापन
Baby born in mobile light in gurgaon

गुड़गांव में सिविल अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही जच्चा-बच्चा के जान पर भारी पड़ी। सोमवार रात सिविल अस्पताल के द्वार पर महिला ने नवजात को जन्म दिया।

विज्ञापन


द्वार पर रोशनी के माकूल बंदोबस्त नहीं होने की वजह से किसी तरह मोबाइल की रोशनी कर बच्चे का नाल काटी गई। परिजनों ने डॉक्टर के शुक्रिया के साथ सही तरीके से जांच नहीं करने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कृष्णा कॉलोनी की 23 वर्षीय संगीता प्रसव पीड़ा के बाद सोमवार रात करीब दस बजे सिविल अस्पताल के इमरजेंसी में पहुंची, लेकिन डॉक्टर ने संगीता की गंभीर हालत के बावजूद इलाज करने में कोताही बरती और उसे सफदरजंग रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विनती करने के बाद भी डॉक्टर ने सही ढंग से उपचार नहीं किया

Baby born in mobile light in gurgaon

संगीता के पति गणेश का कहना है कि कई बार डॉक्टर से विनती करने के बाद भी डॉक्टर ने सही ढंग से उपचार नहीं किया। इस बीच संगीता की हालत खराब होते देख सफदरजंग ले जाने का निर्णय लिया। करीब पौन 11 बजे जैसे ही गेट पर निकली, संगीता ने एक लड़का जन्म दिया।

डॉक्टरों का कहना है कि प्रसव पीड़ा होने के काफी देर बाद उसे अस्पताल लाया गया। बच्चे ने पेट में शौच कर दिया था। जिससे मरीज की हालत काफी खराब हो चुकी थी। लेकिन प्रसव के बाद दोनों अब स्वस्थ्य है। परिजनों का कहना है कि जब अस्पताल के द्वार पर प्रसूति हुई, तब महिला डॉक्टर ने आकर उसकी नाल काटी और संगीता की जान बचाई। गणेश का कहना है कि यह उसका दूसरा बच्चा है। इससे पहले एक आठ महीने का बच्चा गुजर चुका है।

डॉ. असरुद्दीन, प्रधान चिकित्सा अधिकारी, सिविल अस्पताल: मरीज देर से अस्पताल आई थी। बच्चे की पेट में शौच की वजह से नाजुक स्थिति बन गई थी। रक्तचाप भी बहुत अधिक था। इसलिए रेफर किया गया। लेकिन प्रसव की स्थिति में डॉक्टर ने इलाज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed