फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Baby born after sterilization, disclosure.

नसबंदी के बाद भी पैदा हुई बच्ची, हड़कंप

Tue, 25 Nov 2014 10:53 PM IST
Updated Tue, 25 Nov 2014 10:53 PM IST
विज्ञापन
Baby born after sterilization, disclosure.

ग्रेटर नोएडा में नसबंदी के बाद भी महिला को बच्ची पैदा होने पर दंपति ने डॉक्टर पर 20 लाख रुपये का दावा ठोक दिया है। 24 नवंबर को मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने प्रतिवादियों को दो जनवरी को न्यायालय में तलब किया है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, तीन बच्चे होने के चलते दादरी तहसील के खेडी गांव की महिला विमलेश पत्नी सतेंद्र कुमार दादरी स्थित स्व. शोभाराम शर्मा सामुदायिक अस्पताल की महिला चिकित्सक डॉ. मधु से मिली और बताया कि वो अब और बच्चा नहीं चाहती है।
विज्ञापन


इसके बाद डॉ. मधु की सलाह पर उसने सात अगस्त 2012 को नसबंदी करा ली। नसबंदी के एक साल पांच माह बाद उसके पेट में दर्द हुआ। 31 जनवरी 2014 को अल्ट्रासाउंड कराने पर उसे फिर गर्भवती होने की जानकारी हुई। इस संबंध में डॉ. मधु को बताया तो उसने धमका कर उसे अस्पताल से भगा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

केस की पैरवी के लिए भी एक लाख रुपये मांगा

Baby born after sterilization, disclosure.

20 जून 2014 को बादलपुर के सरकारी अस्पताल में विमलेश को बेटी पैदा हुई। नसबंदी के बाद भी बच्ची पैदा होने पर मानसिक रूप से तनाव से जूझ रहे पति-पत्नी ने मामले की शिकायत अस्पताल के मुख्य चिकित्सा प्रभारी से की, लेकिन उन्होंने कोई कदम नहीं उठाया।

विमलेश गांव में ही कपड़ों पर प्रेस करती है और उसका पति सतेंद्र मजदूरी करता है। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण दंपति ने बच्ची के लालन पालन और शादी में होने वाले खर्च के 20 लाख रुपये का दावा डॉक्टर पर ठोका है।

इसके साथ ही मुकदमे की पैरवी करने के लिए एक लाख रुपये का अतिरिक्त खर्च दिलाने के लिए सीजेएम गौतमबुद्ध नगर के कोर्ट में वाद दायर किया है। कोर्ट ने वाद पर सुनवाई की तिथि दो जनवरी 2015 तय की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed