फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   baby birth in auto at District hospital campus

लापरवाही से खतरे में पड़ी जान, ऑटो में जन्मा बच्चा

Sat, 19 Dec 2015 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 19 Dec 2015 02:15 AM IST
विज्ञापन
baby birth in auto at District hospital campus

जिला अस्पताल परिसर में शुक्रवार को ऑटो में एक महिला ने लड़के को जन्म दिया। अस्पताल के कर्मचारी जच्चा और बच्चा को तुरंत डिलीवरी रूम ले गए। वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. वंदना शर्मा ने बताया कि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। महिला के परिजनों की लापरवाही से जच्चा और बच्चा की जान संकट में पड़ गई।

विज्ञापन


मूलत: अलीगढ़ निवासी हेमेंद्र सदरपुर में पत्नी रीना के साथ किराये के मकान में रहता है। उसने बताया कि शुक्रवार सुबह से ही उसके पेट में हल्का दर्द हो रहा था।
विज्ञापन


पेशे से ऑटो चालक पति ने कहा कि उसने स्थिति की गंभीरता को नहीं समझा और ऑटो लेकर काम पर चला गया। दोपहर करीब 2 बजे फोन आने पर वह रीना को लेकर अस्पताल पहुंचा लेकिन इमरजेंसी के बाहर ही ऑटो में डिलीवरी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. वंदना शर्मा ने बताया कि घर से देर से निकलना महिला और होने वाले बच्चे के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। इसलिए हल्का सा दर्द होने पर गर्भवती को तुरंत अस्पताल पहुंचाएं। वहीं हेमेंद्र ने कहा, ‘पड़ोसियों ने उसे बताया था कि प्रसव पीड़ा होने पर उन्होंने सरकारी एंबुलेंस को फोन किया था, लेकिन जब तक मैं घर पहुंचा, एंबुलेंस नहीं आई थी।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed