फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Baba Ka Dhaba case filed against YouTuber Gaurav Vasan for cheating owner

बाबा का ढाबा मालिक से धोखाधड़ी के आरोप में यूट्यूबर गौरव वासन पर मामला दर्ज

Fri, 06 Nov 2020 11:03 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Fri, 06 Nov 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Baba Ka Dhaba case filed against YouTuber Gaurav Vasan for cheating owner
Gaurav Wasan with Baba ka Dhaba owners - फोटो : Instagram

बाबा का ढाबा मामले में शुक्रवार को मामला दर्ज कर लिया गया है। दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि बाबा का ढाबा मालिक बुजुर्ग कांता प्रसाद की शिकायत पर जालसाजी का मामला दर्ज कर लिया गया है। उनका कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। गौरव वासन, उनकी पत्नी व अन्य रिश्तेदारों के बैंक खातों की डिटेल खंगाली जा रही है। जांच के बाद ही इस मामले में गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस ने कई दिनों की जांच के बाद मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि बाबा का ढाबा के मालिक कांता प्रसाद ने यू ट्यूबर गौरव वासन के खिलाफ 31 अक्तूबर को पैसे हड़पने की शिकायत दी थी। शिकायत में बुजुर्ग ने कहा था कि मालवीय नगर में हनुमान मंदिर के विपरीत साइड में उनका बाबा का ढाबा नाम से ढाबा है। अक्तूबर महीने के आखिर में गौरव वासन उनके पास आए और उनका एक वीडियो बनाया। इस वीडियो में बाबा का हाल दिखाते हुए लोगों से सहायता करने की अपील की गई थी। गौरव वासन ने इस वीडियो को अपने एकाउंट स्वाद ऑफिसल नाम से सोशल मीडिया पर डाला था।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर ये वीडियो जबरदस्त रूप से वायरल हुई। शिकायत में ये भी कहा गया कि गौरव वासन ने सोशल मीडिया पर जानबूझकर अपना व अपने परिवार के लोगों के बैंक खाते व मोबाइल शेयर किए थे। इन बैंक खातों में काफी पैसा डोनेशन के रूप में आया। आरोप है कि गौरव वासन ने डोनेशन के रूप में आए पैसे में हेराफेरी की और बाबा को पैसा नहीं दिया। डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर का कहना है कि जांच के बाद कांता प्रसाद की शिकायत पर छह नवंबर को मालवीय नगर थाने में जालसाजी का मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर मिल रही गालियों से आहत रो पड़े बाबा

बाबा का ढाबा के मालिक बुजुर्ग कांता प्रसाद एक बार फिर चर्चा है। इस बार बाबा गालियों की वजह से चर्चा में है। बुजुर्ग कांता प्रसाद को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। कोई उन्हें गाली दे रहा तो कोई बाबा को लालची बता रहा है। इस आरोपों से आहत बाबा कांता प्रसाद प्रेस वार्ता में रो पड़े। बाबा का कहना है कि वह लालची नहीं है। उन्होंने यू-ट्यूबर फूड ब्लागर गौरव वासन से सिर्फ अपना पैसे का हिसाब मांगा था।  

बाबा का ढाबा के मालिक 80 वर्षीय बुजुर्ग ने अपने वकील प्रेम जोशी व मैनेजर के साथ शुक्रवार शाम को प्रेस वार्ता कर अपनी बात रखी। बुजुर्ग ने हाथ जोड़कर सभी का धन्यवाद देते हुए कहा कि आप लोगों की वजह से पहुंचा हूं। मैं गरीब हूं। 80 वर्ष की उम्र में गाली सुन रहा हूं। मैं अभी भी ढाबा चला रहा हूं। लालची नहीं हूं। कोई गाली दे रहा है तो कोई कहता है बाबा का ढाबा बंद हो गया। ये कहते हुए बुजुर्ग रोड़ पड़े। वह विवाद से दुखी है।

हालांकि वह गौरव वासन की तारीफ भी करते हैं। गौरव ने डोनेशन में मिले पैसे का पूरा हिसाब नहीं दिया है। इस कारण पुलिस में शिकायत करनी पड़ी। अब गौरव वासन ने उनके बारे में नाकारत्मक बातें फैला दी है। इस कारण लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। बाबा ने कहा कि वह सिर्फ पैसे की जानकारी चहाते हैं।

बाबा ने अपनी शिकायत में गौरव पर दान में आए पैसे में हेराफेरी करने का आरोप लगाया है कि  गौरव वासन ने बाबा का ढाबा की मदद करने के लिए लोगों से अपने, अपनी पत्नी और अपने रिश्तेदारों के बैंक अकाउंट में पैसे मंगवाए। बाबा को ये पूरी जानकारी नहीं है कि उनके लिए डोनेशन के रूप में कितने पैसे आए। पैसे का हिसाब मांगने पर उन्हें सोशल मीडिया पर गाली दी जा रही हैं। ये समझ में नहीं आ रहा है कि उनकी गलती क्या है।

वहीं बाबा के वकील प्रेम जोशी ने तमाम दस्तावेज दिखाते हुए आरोप लगाया कि बाबा को हिसाब नहीं दिया गया है।  अगर दे दिया जाता तो आज ये मुश्किल नही आती। बाबा व गौरव के बीच ठीक से बातचीत न होने का ये नतीजा है। वकील ने बताया कि  कुछ दिन पहले यूट्यूबर गौरव ने 2 लाख 33 हजार का चेक बाबा को दिया और चेक देते हुए फ़ोटो भी खिंचवाई। लेकिन बाबा के बैंक अकाउंट में पैसा आया है।

20 लाख रुपये कहां है
बुजुर्ग ने ये भी आरोप लगाया कि गौरव ने कई लोगों से कहा कि बाबा के खाते में 20 लाख रुपये कहां है। अभी तक इन 20 लाख रुपये का उन्हें हिसाब नहीं मिला है। वकील ने ये भी आरोप लगाया कि गौरव का कहना है कि बाबा के पास बैंक एकाउंट नंबर व मोबाइल नहीं है। इस कारण पैसे उसने अपने खाते में मंगाए। वकील का कहना है कि बाबा के पास दोनों ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed