Baba Bageshwar: धीरेंद्र शास्त्री की 'हिंदू एकता पदयात्रा' दिल्ली के छतरपुर मंदिर से शुरू, CM रेखा हुईं शामिल
Baba Bageshwar Dham Padyatra: दिल्ली के छतरपुर मंदिर से सनातन हिंदू एकता पदयात्रा शुरू हो गई है। इस पदयात्रा में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी शामिल हुईं। बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा छतरपुर कात्यायनी मंदिर से वृंदावन तक जा रही है।
विस्तार
दिल्ली के छतरपुर मंदिर से बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा शुरू हो गई है। इस पदयात्रा में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी शामिल हुईं। उन्होंने अपने एक्स हेंडल पर एक पोस्ट साझा किया है और साथ ही कुछ तस्वीरें भी साझा की है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित सांसद मनोज तिवारी और मंत्री कपिल मिश्रा ने बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा में भाग लिया, जो 7 नवंबर को कात्यायनी मंदिर से शुरू हो गई है और अब 16 नवंबर को वृंदावन पहुंचेगी। सीएम रेखा गुप्ता ने पोस्ट साझा कर लिखा कि छतरपुर स्थित कात्यायनी शक्ति पीठ में आयोजित सनातन हिंदू एकता पदयात्रा 2025 “श्री बागेश्वर बालाजी का श्री बांके बिहारी से मिलन” में सम्मिलित होना एक अत्यंत अलौकिक और भावनात्मक अनुभव रहा।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा शुरू की गई 'सनातन हिंदू एकता पदयात्रा 2025' में शामिल हुईं। pic.twitter.com/HUpWCxXr96
विज्ञापन विज्ञापन— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 7, 2025
बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी द्वारा प्रारंभ यह दिव्य पदयात्रा छतरपुर के कात्यायनी शक्ति पीठ मंदिर से आरंभ होकर वृंदावन स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर तक पहुंचेगी। यह यात्रा सनातन संस्कृति की आत्मा को पुनः जाग्रत करते हुए पूरे देश में एकता, श्रद्धा और आध्यात्मिक चेतना का संदेश दे रही है। इस आध्यात्मिक यात्रा के माध्यम से हमारे आस्था और एकत्व के संस्कार पुनः पुष्ट हो रहे हैं।
छतरपुर स्थित कात्यायनी शक्ति पीठ में आयोजित सनातन हिंदू एकता पदयात्रा 2025 “श्री बागेश्वर बालाजी का श्री बांके बिहारी से मिलन” में सम्मिलित होना एक अत्यंत अलौकिक और भावनात्मक अनुभव रहा।
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) November 7, 2025
बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी द्वारा प्रारंभ यह दिव्य पदयात्रा… pic.twitter.com/q6lqcjEzca
यह तलवारों की नहीं, विचारों की लड़ाई : धीरेंद्र शास्त्री
सनातन हिंदू एकता यात्रा शुरू होने से पहले धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि यह तलवारों की नहीं, विचारों की लड़ाई है। यह सनातन विचार और राष्ट्रवाद के पुनर्जागरण की यात्रा है। धीरेंद्र शास्त्री ने बृहस्पतिवार को बताया कि सनातन हिंदू एकता पदयात्रा शुक्रवार सुबह कात्यायनी माता मंदिर से राष्ट्रगान और हनुमान चालीसा के साथ प्रारंभ होगी। यह यात्रा दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के छह जिलों के लगभग 422 ग्राम पंचायतों से गुजरेगी। यात्रा की कुल दूरी 150 किलोमीटर होगी और यह दस दिन तक चलेगी। उन्होंने बताया कि अब तक करीब 40,000 श्रद्धालुओं का पंजीकरण हो चुका है और यह संख्या एक लाख तक पहुंच सकती है।
यात्रा में देशभर से संत, महंत, अभिनेता, खिलाड़ी और राजनेता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि हम मुसलमानों या ईसाइयों के खिलाफ नहीं, बल्कि हिंदुओं के पक्ष में पदयात्रा कर रहे हैं। यह किसी राजनीतिक दल के समर्थन या विरोध की यात्रा नहीं, बल्कि विचारों की क्रांति है। हमारा उद्देश्य है कि आने वाली पीढ़ियां सनातन परंपरा और राष्ट्रवाद की राह पर चलें।
उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान हर दिन सात संकल्प लिए जाएंगे, इनमें यमुना माता का शुद्धिकरण, भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करना, गो माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देना, श्रीकृष्ण जन्मभूमि का भव्य मंदिर निर्माण, ब्रज क्षेत्र में मदिरा पर प्रतिबंध, धर्मांतरण व लव जिहाद पर रोक और जात-पात मिटाकर सामाजिक समरसता स्थापित करना शामिल है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि यात्रा में कोई भी व्यक्ति अस्त्र-शस्त्र लेकर न आए और माताओं-बहनों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि एक दिन की यात्रा सिख गुरु तेग बहादुर की शहादत को समर्पित होगी, जबकि एक अन्य दिन किसानों को समर्पित की जाएगी।