आजम ने पीएम मोदी के बयान को कहा घर वापसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री आजम खान ने दादरी मामले पर पीएम के बयान को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
आजम खान ने कहा है कि दादरी से देश की भावनाओं को ठेस पहुंची है और पीएम ने अब बहुत समय बाद बयान दिया। जबकि पूरा विश्व पहले ही इसकी निंदा कर चुका है। मुस्लिमों के खिलाफ देश का माहौल बिगड़ा है।
अगर देश के पीएम शैतान शब्द का इस्तेमाल इतनी आसानी से करते हैं तो कोई भी अंदाजा लगा सकता है कि हमारे पीएम के बारे में दुनिया क्या सोचती होगी।
'नरेंद्र मोदी गोधरा के हीरो'
आजम खान ने कहा कि पीएम देश के बादशाह हैं, उनकी देश के प्रति जवाबदेही है। उन्होंने देखा कि बिहार के चुनाव में दादरी, बीफ और नेताओं की भाषा ने बहुत नुकसान पहुंचा दिया, तो अब जाकर नरेंद्र मोदी की घर वापसी हुई।
आजम खान के मुताबिक पीएम ने दादरी हत्या पर बयान सिर्फ बिहार चुनाव के चलते दिया। आजम खान ने पीएम की भूमिका और जवाबदेही पर सवाल उठाए।
सपा नेता ने आरएसएस और भाजपा के सहयोगी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि आरएसएस और दूसरे दल भाजपा से जुड़े हुए हैं। ये सभी नरेंद्र मोदी को गोधरा का हीरो मानते हैं।