फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Azam Khan questioned for carrying live bullets at Delhi airport.

एयरपोर्ट पर आजम के सहयोगी के बैग से मिले कारतूस

Fri, 17 Oct 2014 12:41 AM IST
Updated Fri, 17 Oct 2014 12:41 AM IST
विज्ञापन
Azam Khan questioned for carrying live bullets at Delhi airport.

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खां को बृहस्पतिवार शाम दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा कारणों से रोक लिया गया। तलाशी के दौरान एक हैंडबैग में चार कारतूस मिलने के बाद सीआईएसएफ के अधिकारियों ने उन्हें रोक कर पूछताछ की।

विज्ञापन


जांच में पता चला कि जिस बैग से कारतूस मिले हैं वह उनके साथ लखनऊ जा रहे विधायक सरफराज खान का है। विधायक के लाइसेंस दिखाने के बाद पुलिस ने उनका लाइसेंस और कारतूस कब्जे में लेकर उन्हें जाने की अनुमति दे दी। इसके बाद वे लखनऊ रवाना हो गए।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम आजम खां इंडिगो एयरलाइंस के एक विमान से लखनऊ जाने के लिए पालम एयरपोर्ट पहुंचे थे। उनके साथ सरफराज भी थे। एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ के जवानों ने उनके सामान को स्कैन किया तो एक हैंडबैग में कुछ संदिग्ध वस्तु दिखाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आजम और विधायक सरफराज से पूछताछ

Azam Khan questioned for carrying live bullets at Delhi airport.

बैग खोलकर जांच करने पर उसमें .32 बोर के चार कारतूस मिले। जांच कर रहे सीआईएसएफ के जवानों ने इसकी जानकारी आला अधिकारियों को दी। इसके बाद आजम और सरफराज से कारतूस के बारे में पूछताछ की गई।

साथ ही पालम एयरपोर्ट थाना पुलिस को भी घटना की जानकारी दे दी। एयरपोर्ट के पुलिस उपायुक्त एम आई हैदर ने बताया कि तलाशी के दौरान बैग से कारतूस मिले थे। पूछताछ में पता चला कि बैग सरफराज का है। सरफराज ने हथियार का लाइसेंस दिखा दिया था। उसके बाद उन्हें जाने दिया गया।  

कारतूस मिलने की बात निराधार: आजम
नगर विकास मंत्री विकास मंत्री आजम खां ने कहा है कि दिल्ली एयरपोर्ट से लखनऊ रवाना होते समय उनके पास कोई सामान नहीं था। उनके पास न तो हैंडबैग था और न ही कोई अटैची या बैग। जब बैग ही नहीं था तो कारतूस की बात कहां से आ गई। आजम ने कहा कि मेरे पास से कारतूस मिलने की बात निराधार है। यह मेरे खिलाफ साजिश है। कुछ लोग उन्माद पैदा करना चाह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed