फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Azam Khan attacks on BJP and RSS on love jihad issue.

आजम ने BJP और RSS पर बोला हमला

Mon, 01 Sep 2014 08:04 AM IST
Updated Mon, 01 Sep 2014 08:04 AM IST
विज्ञापन
Azam Khan attacks on BJP and RSS on love jihad issue.

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ सपा नेता आजम खां ने कहा कि लव जेहाद के नाम पर देश में खून बहाने की साजिश रची जा रही है। 125 करोड़ की जनसंख्या वाले देश में 10-20 लोगों के कदम को आधार बनाकर बीजेपी और आरएसएस के लोग हिंदुस्तान के सभी मुसलमानों पर आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन


आजम खां दिल्ली में बीबी फातिमा मेमोरियल की ओर से इस्लामिक सेंटर में आयोजित कौमी एकता को लेकर आयोजित सेमिनार में बोल रहे थे। उन्होंने इस मौके पर मुसलमानों को एक होने की नसीहत दी, साथ ही लखनऊ के एक शिया धर्मगुरु पर दूसरे की गोद में बैठकर खेलने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


आजम खां ने कहा कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत हिंदू राष्ट्र की बात करते हैं, तो क्या उस राष्ट्र में मुस्लिम फिट नहीं बैठते। वह क्या चाहते हैं, वह हिंदू राष्ट्र को लेकर वह क्या सोच रहे हैं, उसका नक्शा वह हमारे सामने रखें तो हम भी आगे का रास्ता तय करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुस्लिमों को चुनाव के दौरान पाक चले जाने की नसीहत देकर आज वह संसद में बैठे हैं। मुस्लिम इस देश की आजादी के लिए अंग्रेजों के सामने लड़े थे। वह देश के विकास में अहम भूमिका निभाना चाहते हैं। लेकिन भाजपा और आरएसएस के लोग समाज को बांटने का काम कर रहे हैं।

आजम ने नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना

Azam Khan attacks on BJP and RSS on love jihad issue.

प्यार और जेहाद जैसे पाक शब्दों का इस्तेमाल करके समाज को लड़ाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुसलमानों को 1942 वाला हिंदुस्तान चाहिए, जब हिंदू-मुस्लिम एकसाथ मिलकर अंग्रेजों के खिलाफ लड़े थे। हमें 1947 का हिंदुस्तान चाहिए जब हम मुस्लिमों को हिंदुस्तान में रोका गया था।

तब कहा गया था कि यह कानूनी देश होगा, यहां धर्म के नाम बंटवारा नहीं होगा। लेकिन वर्तमान में हालात बदल गए हैं। देश को बांटने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को जापान नहीं स्विट्जरलैंड जाने की जरूरत है। वहां बहुत कालाधन है जिसे वापस लाने की आवश्यकता है।

कैबिनेट मंत्री ने कौमी एकता पर कहा कि हमारी ही कौम के कुछ लोग मेरे खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। वह कहते हैं मैंने वक्फ की जमीन बेची। लेकिन मैं उन्हें बताना चाहता हूं मैं किसी भी वक्फ का न तो चेयरमैन हूं न ही कमेटी का सदस्य। आरोप लगाने वाले वो लोग हैं जिन्हें मैंने लखनऊ में इमामबाड़ा दिलवाया, स्कूल कॉलेजों के लिए जमीन दिलवाई।

लेकिन आज वही दूसरे के इशारे पर मेरे ऊपर हमला बोल रहे हैं। वह मौजूदा गृह मंत्री के साथ चुनावों के दौरान इमामबाड़ों में मोदी के नारे लगवा रहे थे। फिर आज इस कार्यक्रम से हम सुन्नी बनकर नहीं, बल्कि शिया व सुन्नी बनकर जाएंगे तभी बात पूरी होगी और इस कार्यक्रम का फायदा भी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed