फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Azadi ka Amrit Mahotsav Preparations for Har Ghar Tiranga campaign in Delhi from 22nd July

आजादी का अमृत महोत्सव: दिल्ली को तिरंगे से सजाने की तैयारी, 22 जुलाई से 'हर घर तिरंगा' अभियान होगा शुरू

Thu, 21 Jul 2022 02:46 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 21 Jul 2022 02:46 AM IST
सार

दिल्ली में 22 जुलाई से 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू होगा। राजधानी की प्रमुख सड़कों, बाजारों, फ्लाईओवरों, गोल चक्करों, स्कूलों, सरकारी भवनों और अस्पतालों को राष्ट्रीय तिरंगे के रंग से सजाया जाएगा। 

विज्ञापन
Azadi ka Amrit Mahotsav Preparations for Har Ghar Tiranga campaign in Delhi from 22nd July
तिरंगा

विस्तार

पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी को राष्ट्रीय ध्वज के रंग में रंगा जाएगा। इसके लिए 22 जुलाई से 'हर घर तिरंगा' अभियान की तैयारी चल रही है। शहर की प्रमुख सड़कों, बाजारों, फ्लाईओवरों, गोल चक्करों, स्कूलों, सरकारी भवनों और अस्पतालों को राष्ट्रीय तिरंगे के रंग से सजाया जाएगा। यहां तक कि राष्ट्रवादी उत्सव के उत्साह को बढ़ावा देने के लिए शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) के कर्मचारियों को अपने कॉलर के किनारे पर तिरंगा लगाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


पिछले रविवार को गृह मंत्री की अध्यक्षता में 'हर घर तिरंगा अभियान' के संबंध में बैठक बुलाई गई थी, जिसमें सभी राज्यपालों, उपराज्यपालों, मुख्यमंत्रियों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासकों ने हिस्सा लिया था। इसी संबंध में उपराज्यपाल ने सचिवालय में दिल्ली के मुख्य सचिव, एनडीएमसी अध्यक्ष, एमसीडी के विशेष अधिकारी, डीडीए उपाध्याक्ष और एमसीडी आयुक्त के साथ बैठक कर इस कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए विस्तृत निर्देश जारी किए गए है।
विज्ञापन

एनडीएमसी और एमसीडी शहर को उत्सवी रूप देंगे
उपराज्यपाल ने एनडीएमसी और एमसीडी को 13 अगस्त से 15 अगस्त तक पूरे शहर को उत्सवी रूप देने के लिए कहा है। इसके लिए सरदार पटेल मार्ग और शांति पथ जैसी प्रमुख सड़कों और अपने-अपने अधिकार क्षेत्र के महत्वपूर्ण बाजारों को तिरंगे से सजाना है। इसी तरह डीडीए अपने स्वामित्व वाले बाजारों में कवायद करेगा। एनडीएमसी क्षेत्र के फ्लाईओवर राष्ट्रीय ध्वज के रंगों से रोशन होंगे और 13 से 15 अगस्त तक नगर निगम के स्कूल, अस्पताल अपने परिसर में प्रमुख स्थान पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

11 जुलाई से सड़कों पर निकलेगी प्रभात फेरी
शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) के सभी कर्मचारियों को रैंक और पदनाम की जगह तिरंगा लगाने के लिए कहा गया है। यूएलबी को गोल चक्करों पर राष्ट्रीय ध्वज के रंगों में पुष्प बोर्ड, झंडे और रोशनी लगाने के लिए कहा है। दिल्ली सरकार और एमसीडी के स्कूली बच्चे 11 से 14 अगस्त तक प्रभात फेरी निकालेंगे। उपराज्यपाल ने 22 जुलाई से सभी सरकारी विभागों और उपक्रमों की वेबसाइटों के होम पेज पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिए भी निर्देशित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed