फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ayush Doctors writes to cecntral govt asking help for opening up of Ayurveda covid centers

कोरोना के उपचार के लिए आयुर्वेद कोविड केंद्र खोलने की उठी मांग, आयुष डॉक्टरों ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र

Tue, 01 Sep 2020 09:06 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 01 Sep 2020 09:06 AM IST
विज्ञापन
Ayush Doctors writes to cecntral govt asking help for opening up of Ayurveda covid centers
आयुर्वेद

कोरोना वायरस के उपचार को लेकर आयुर्वेद के कोविड केंद्र खोलने की मांग उठी है। आयुष डॉक्टरों का कहना है कि देश में आयुर्वेद कोविड केंद्र की स्थापना होनी चाहिए। यहां इम्युनिटी से लेकर कोविड के बिना लक्षण या हल्के प्रभाव वाले मरीजों का उपचार किया जा सकेगा। इसके लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को चिकित्सकों ने पत्र भी लिखा है।

विज्ञापन


आयुर्वेद चिकित्सकों का कहना है कि आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति में तमाम रोगों का इलाज है। कोरोना जैसी महामारी में जिसने आयुर्वेद की दवाओं को अपनाया है, उसको कोरोना काल में काफी लाभ भी हुआ है। 
विज्ञापन


दिल्ली भारतीय चिकित्सा परिषद के पूर्व अध्यक्ष डॉ. करन सिंह का कहना है कि कोरोना महामारी से बचाव व उपचार के लिए आयुर्वेद से जुड़े विशेषज्ञ लगातार शोध कर रहे हैं। उम्मीद भी है कि कोरोना जैसी बीमारी में आयुर्वेद चिकित्सा लोगों को राहत देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, आईएमए आयुष की लीगल कमेटी के चेयरमेन डॉ. रामफल पांचाल का कहना है कि आयुर्वेद कोविड केंद्र की स्थापना को लेकर सरकार से मांग की गई है। देश में आयुर्वेद से कोरोना रोगियों के इलाज के लिए कोविड सेंटर खोले जाए ताकि आयुर्वेद पद्धति का लोगों को लाभ मिल सके। 


उन्होंने बताया कि दिल्ली में देश का सबसे बड़ा आयुर्वेद शोध संस्थान है। सरिता विहार स्थित ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद (एआईआईए) में जितने भी कोरोना मरीज आए, उनका इलाज सफल रहा। यहां अब तक एक भी मरीज की वायरस से मौत नहीं हुई है। इसलिए सरकार को देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति पर ध्यान देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed